Jyoti Malhotra Spy : भारत की जासूसी के आरोप मे पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा पिछले 10 दिन से पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस रिमांड में लगातार उससे पूछताछ हो रही है,लेकिन अब तक ज्योति के बयानों से जांच टीम को कोई खास जानकारी नहीं मिली है.इस बीच सोशल मीडिया पर एक स्कॉटिश यूट्यूबर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान ने एक 47 लिये गनर का सुरक्षा में ब्लॉगिंग वीडियो बना रही थी.ये वीडियो लाहौर के न्यू अनारकली बाजार का है,जहां एक स्कॉटिश यूट्यूबर के वीडियो में ज्योति मल्होत्रा नजर आ रही है.
– Scottish You Tuber Callum Mill uploaded this video in March 2025
– Pakistani spy Jyoti Malhotra was walking through Pak streets with 6 men armed with AK-47 rifles
– Why was there so much security for an ordinary YouTuber?
This ISI agent’s friends & relatives should be… pic.twitter.com/wTWOSlR0sM
— BALA (@erbmjha) May 26, 2025
Jyoti Malhotra Spy:6 से 7 सुरक्षाकर्मियों के साथ नजर आ रही थी ज्योति मल्होत्रा
इस वीडियो में ज्योति के आस पास 6 से 7 लोग दिखाई दे रहे हैं, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वो पाकिस्तानी सिक्योरिटी गार्डस् हैं.सबके हाथ में AK-47 जैसे खतऱनाक हथियार हैं . ये सभी हथियारबंद लोग आम कपड़ों में नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति अपने वीडियो बना रही है और फिर स्कॉटिश यूट्यूबर अपने वीडियो में उसे स्क्रीन लेता है, वो बात कर रही है और सुरक्षाकर्मी उसके आस-पास घेरा बनाये मौजूद हैं. इन गार्डस् के जैकेट्स पर No Fear लिखा हुआ है.
कैलम नाम का ये स्कॉटिश यूट्यूबर अपने वीडियो में ये ज्योति मलहोत्रा के साथ मौजूद सुरक्षा लो देखकर कहा कि उन्हें हैरान है कि किसी सामान्य यूट्यूबर के लिए इतनी भारी सुरक्षा कैसे मिल सकती है.वो लिखते हैं कि आखिर इतने बंदूकों की उन्हें जरूरत क्या है? देखिए कैसे उन्हें बंदूकधारियों ने घेरा हुआ है.
नये वीडियो से एक बार फिर उठे बड़े सवाल
ज्योति मल्होत्रा जिस ठसक और सुरक्षा के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों मे पूरे ताम झाम के साथ घूम रही थी, उससे सवाल उठते हैं कि क्या ज्योति मल्होत्रा केवल एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं या उनके पीछे कोई और एजेंडा है?
-अगर केवल एक ब्लॉगर है तो उस इतनी सुरक्षा की जरुरत क्यों पड़ी,और उसे किसने इतनी हाइटेक सुरक्षा मुहैय्या कराई ?
– कौन है जिसने एक सामान्य भारतीय ब्लॉगर के लिए इती तगड़ी सुरक्षा और बाकी वीआईपी इंतजाम करवाये ?
लोग ये भी सवाल पूछ रहे है कि क्या असली एके 47 के साथ दिख रहे ये गार्ड्स किसी सुरक्षा एजेंसी के हैं या केवल कोई प्राइवेट गार्ड्स हैं, जिन्हें केवल दिखावे के लिए तैनात किया गया है ? दोनो ही सूरत में किसी आम यूट्यूबर को इतनी बड़ी सुरक्षा टीम की जरुरत क्यों होगी?
जांच एजेंसी इस सवालों की छानबीन मे जुट गई है. फिलहाल ज्योति मल्होत्रा इस समय हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में है. ज्योति मल्होत्रा पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है.





