रांची : Jharkhand Ramgarh 45 lakh seized लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश भर में पुलिस और प्रशासन सतर्कता बरत रही है.एहतियान हर चेक नाका पर गाडियों की चेकिंग चल रही है. जरा भी कुछ संदिग्ध नजर आने पर गाडियों की जमकर तलाशी हो रही है. झारखंड के रामगढ़ में जांच अधिकारियों के उस समय होश उड़ गये, जब उन्होंने नेशनल हाइवे 33 पर एक इनोवा कार को चेकिंग के लिए रोका.
Jharkhand Ramgarh 45 lakh seized : कार के अंदर मिले 45 लाख
कार की तलाशी के दौरान अंदर से नोटों के बंडल्स ही बंडल्स दिखे. इनोवा कार में करीब 45 लाख रुपया कैश लेकर जाया जा रहा था. अब आयकर विभाग इस इस मामले की जांच कर रही है. ये कार रांची से रामगढ़ की ओर जा रही थी.कार में ड्राइवर के अलावा दो लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी रांची पटना नेशनल हाईवे 33 पर साधारण जांच के लिए रोकी गई थी. यहां ओरमाझी टोल के पास सर्विलांस विभाग की टीम गाडियों की चेकिग कर रही थी.इस दौरान इनोवा वहां से गुजरी तो उसे जांच के लिए रोक गया.
आयकर विभाग की टीम कर रही है जांच
तलाशी के दौरान कार से 45 लाख 90 हजार रुपय कैश मिला है. अब इंकम टैक्स विभाग ये पता लगा में लगा है कि ये पैसा किसका है और इतनी मात्रा में कैश लेकर ये गाड़ी कहां जा रही थी. अभी तक की पूछताछ में ये पता चला है कि ये गाड़ी रामगढ़ और हजारीबाग में मार्स लाइट का काम कर रही कंपनी का है . कंपनी अलग अलग दुकानदारों और अन्य लोगों को पेमेंट करने के लिए कैश लेकर जा रही थी. सवाल ये है है अगर पेमेंट ही करना है तो ये चेक के जरिये भी किया जा सकता है. चुनाव के समय में इस तरह से कैश लेकर जाना कई तरह के सवालों को जन्म देता है. ऐसे में क्या इस कैश का संबध लोकसभा चुनाव से भी हो सकता है, इसका जवाब मिलना बाकी है. चूंकि मामला दस लाख से अधिक के कैश का है, इसलिए इसकी जांच आयकर विभाग कर रहा है.

