Friday, February 27, 2026

जहानाबाद: गांव सागरपुर में किसान की हत्या, खलिहान में हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Jehanabad: बिहार में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है. बदमाश आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सागरपुर से करीब दो सौ मीटर दक्षिण बधार में देखने को मिला. यहां गुरुवार को खलिहान में सोए एक किसान की बदमाशों ने हत्या कर दी.

Jehanabad
Jehanabad

झोपड़ी से बाहर मिला किसान का शव

जानकारी के अनुसार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सागरपुर टोला जई बीघा निवासी रामचंद्र यादव की उम्र लगभग करीब 60 वर्ष थी. वो गुरुवार को सागरपुर से करीब दो सौ मीटर दक्षिण खलिहान में सोने गए थे. जहां रात को किसी ने तेज हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी. सुबह जब परिवार के सदस्य खलिहान में आए तो देखा कि झोपड़ी से बाहर शव पड़ा था. हत्या की खबर सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

ये भी पढ़ें: Darbhanga: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ बवाल, पथराव में…

Jehanabad: धान की रखवाली करने खलिहान गए थे रामचंद्र यादव

परिजन ने बताया कि बीते शाम करीब आठ बजे घर से खाना खाकर धान की रखवाली करने खलिहान में आए थे. वही मौके पर पहुंची मखदुमपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उसने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है.

Latest news

Related news