बिहार में जेडीयू के संभावित उम्मीदवारों के नाम की सूची सामने आई,अनंत सिंह ने गाजे बाजे के साथ किया नामांकन

JDU Candidate List 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल यूनाइटेड (JDU )  NDA के साथ मिलकर  कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. सीट शेयरिंग का फैसला होने के बाद अब कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन करना शुरु कर दिया है.

JDU Candidate List 2025 : बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन 

आपको बता दें कि जेडीयू ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है लेकिन कुछ उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल मिल चुका है और ये लोग अपना नामांकन करने पहुंचने लगे हैं. इनमें सबसे पहले बाहुबली और गैंगस्टर टर्न पोलिटिशियन अनंत सिंह का नाम है, जिन्होंने मंगववार को अपना नामांकन किया. अनंत सिंह गाजे-बाजे के साथ खुली जीप पर सवार होकर हजारों समर्थकों के साथ एसडीएम ऑफिस पहुंचे और अपना नामांकन किया.

लगभग 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय  

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अभी तक आधिकारिक रूप से सभी 101 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की  सूची जारी नहीं की है, लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक  लगभग 42 सीटों पर  उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं.

मीडिया मे आई खबरों के मुताबिक ये संभावित उम्मीदवारों की सूची है …

सीट संख्याविधानसभा क्षेत्रसंभावित उम्मीदवारटिप्पणी
1अमरपुरसंजय सिंहमौजूदा विधायक, टिकट लगभग पक्का
2अरवलमनोरमा देवीमहिला प्रतिनिधित्व पर जोर
3आराअनंत सिंहपूर्व विधायक, सिंबल आवंटित; मजबूत जनाधार
4आटघराप्रदीप सिंहनया चेहरा, स्थानीय समीकरण के आधार पर
5बगहारामचंद्र सिंहपूर्व विधायक
6बांकागणेश पासवानदलित वोट बैंक पर फोकस
7बरबीघासुरेश शर्मा2020 में जीते थे
8बेलागंजअजय कुमार सिंहयुवा नेता
9बिहारीगंजनरेंद्र सिंहपूर्व विधायक
10बिहपुरअजय मंडलसामाजिक समीकरण मजबूत
11चकाईसुनील कुमारमंत्री, सिंबल आवंटित; पक्का उम्मीदवार
12चैनपुररामेश्वर रायस्थानीय प्रभावशाली
13दरभंगारामचंद्र प्रसाद सिंहपूर्व विधायक
14फतुहामनोज कुमारनया चेहरा
15गया टाउनहरि नारायण सिंहपूर्व विधायक, मजबूत दावेदार
16गोविंदगंजविनोद नारायण ज्हा2020 में जीते
17हायाघाटकन्हैया प्रसाददलित प्रतिनिधित्व
18हिसुआराम रतन सिंहपूर्व विधायक
19जहानाबादशैलेश कुमारयुवा उम्मीदवार
20जैतपुररामप्रसाद सिंहस्थानीय समर्थन
21कटिहारदानिश रिजवानमुस्लिम वोट बैंक
22लखीसरायविजय कुमार सिन्हापूर्व विधायक
23मरेच्छकशत्रुहन प्रसादनया चेहरा
24मटिहानीडोमन सिंहपूर्व विधायक
25मोहनियाजितन राम मांझी (संभावित सहयोग)गठबंधन समायोजन
26मुंगेरप्रोफेसर कुमारशिक्षा पृष्ठभूमि
27नालंदाकौशलेन्द्र कुमारपूर्व विधायक
28नवादाविजय कुमार चौधरीमंत्री, मजबूत दावेदार
29पकरीबरावानसुनील कुमारसिंबल आवंटित
30परबत्तानरेंद्र कुमारपूर्व विधायक
31फुलवारीशत्रुघ्न पासवाननया चेहरा
32रजौनमनोज भगतआदिवासी प्रतिनिधित्व
33रामगढ़मोहन प्रसाद गुप्तापूर्व विधायक
34रोसड़ाउदय सिंहस्थानीय नेता
35रत्नेश सदारत्नेश सदामंत्री, सिंबल आवंटित
36सहरदेईअशोक कुमारयुवा उम्मीदवार
37सिद्धार्थ पटेलसिद्धार्थ पटेलसिंबल आवंटित
38सिमरी बख्तियारपुरविजय कुमारपूर्व विधायक
39सुपौलकौशिक चंद्रनया चेहरा
40वैशालीसंतोष निरालासिंबल आवंटित
41वाल्मीकिनगरत्रिपुरारी रायपूर्व विधायक

 

जानकारों के मुताबिक जनतादल यूनाइटेड ने टिकट बंटबारे में  जातिगत समीकरण (EBC, OBC, दलित), महिला प्रतिनिधित्व, और 2020 के विजयी प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी है. 6 विधायकों के टिकट कटने के आसार है.

 

 

Latest news

Related news