US-Iran Peace Deal इस्लामाबाद : दुनिया भर की नजरें इस वक्त पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर टिकी हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) का विमान पाकिस्तान की धरती पर लैंड कर चुका है. वेंस का यह दौरा साधारण नहीं है, बल्कि यह मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव को खत्म करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है.
US-Iran Peace Deal: पीएम शरीफ से मुलाकात के बाद शुरू होगी ‘शांति डील’
तय कार्यक्रम के मुताबिक, जेडी वेंस सबसे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। इस शिष्टाचार भेंट के तुरंत बाद अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति डील (Peace Deal) पर बातचीत का मुख्य दौर शुरू होगा। पाकिस्तान इस ऐतिहासिक वार्ता की मेजबानी कर रहा है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बैठक की गंभीरता को समझते हुए इसे ‘मेक-ऑर-ब्रेक’ (करो या मरो) वाली स्थिति बताया है। शरीफ के अनुसार, यह वार्ता स्थायी युद्धविराम की दिशा में आखिरी और सबसे बड़ा मौका है। यदि यह बातचीत सफल रहती है, तो पूरे मिडिल ईस्ट की तस्वीर बदल सकती है।
ट्रंप ने बनाया सस्पेंस: “कल का नतीजा तय करेगा भविष्य”
एक तरफ जहाँ इस्लामाबाद में हलचल तेज है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वार्ता के भविष्य को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है। पिछली अमेरिकी सरकारों की नीतियों पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा,
“वे लोग 47 साल से सिर्फ बातें ही कर रहे थे। कल की मीटिंग ही यह तय करेगी कि आगे क्या होगा। हमें देखना होगा कि कल क्या नतीजा निकलता है।”
ट्रंप के इस बयान से साफ है कि अमेरिका इस बार ठोस नतीजे चाहता है, न कि केवल औपचारिक चर्चा।
वार्ता के समय में बदलाव: दोपहर में शुरू होगी चर्चा
हालाँकि, इस महावार्ता की शुरुआत में कुछ देरी की खबर है। पहले के शेड्यूल के अनुसार, बातचीत स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अब इसके दोपहर में शुरू होने की संभावना है।
ईरानी मीडिया एजेंसी तस्नीम (Tasnim) के मुताबिक, कुछ तकनीकी कारणों से शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब दोपहर के वक्त ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों देशों के बीच शांति के रोडमैप पर मुख्य चर्चा किस समय शुरू होगी।
क्यों अहम है यह बैठक?
-
खाड़ी में शांति: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने से तेल की कीमतों और वैश्विक व्यापार को बड़ी राहत मिल सकती है।
-
पाकिस्तान की भूमिका: इस वार्ता की मेजबानी कर पाकिस्तान खुद को वैश्विक मध्यस्थ (Mediator) के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
-
युद्धविराम की उम्मीद: दुनिया को उम्मीद है कि जेडी वेंस की यह यात्रा युद्ध की आहटों को शांति की अपील में बदल देगी।

