Friday, March 6, 2026

गौतम गंभीर के बाद Jayant Sinha ने पार्टी नेतृत्व के लिए किया ट्वीट,मांगा चुनावी दायित्व से मुक्ति

नई दिल्ली : एक तरफ चुनावों से पहले अलग अलग पार्टियों से बीजेपी ने आने वाले नेताओं की होड़ मची है,वहीं बीजेपी से एक बड़ी खबर सामने आई है.दिल्ली से बीजेपी के सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर के ट्वीट के बाद अब हजारीबाग से बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयंय सिन्हा Jayant Sinha ने पार्टी अध्यक्ष को ट्वीट किया है.

Jayant Sinha ने चुनावी दायित्व से मुक्ति की मांग की   

जयंत सिन्हा ने आज सुबह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक ट्वीट किया है जिसमें चुनावी दायित्यों से मुक्ति की मांग की है. जयंत सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मेरे प्रत्यक्ष कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रीत कर सकूं.

सोशल मीडिया साइट X पर जयंत सिन्हा ने लिखा है कि मैंने जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे प्रत्यक्ष रुप से चुनावी दायित्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपना ध्यान वैश्विक जलवायु परिवर्तन को लेकर चल रहे प्रयास पर अपना ध्यान केंद्रीत कर सकूं . जयंत सिन्हा ने हालांकि पार्टी से अलग होने के बात नहीं की है बल्कि केवल खुद को चुनावी दायित्यों से अलग करने की बात कही है. जयंत सिन्हा ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा  है कि मैं पार्टी के साथ मिलकर शासन संबेधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करते रहूंगा. पार्टी ने मुझे भारत और हजारीबाग में पिछले 10 सालों में काम करने का सौभाग्य दिया.पीएम नरेंदिर मोदी, अमित शाह और  भाजपा नेतृत्व ने की अवसरों पर आशीर्वाद दिया है . उन सभी के लिए मेरे हार्दिक कृतज्ञता , जय.

जयंत सिन्हा से पहले आज दिल्ली सांसद गौतम गंभीर ने भी  पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को इसी तरह का एक ट्वीट किया, जिसमें प्राटी अध्यक्ष से खुद को  चुनावी दायित्व से मुक्त करने की बात कही थी.

जयंत सिन्हा ने जहां अपने ट्वीट में वैश्विक जलवायु परिवर्तन के लिए किया जा रहे अपने प्रयासों के लिए दायित्व मुक्ति मांगी है वहीं गौतम गंभीर ने आने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी के लिए चुनाव दायित्वों से मुक्ति की मांग की है.

Latest news

Related news