Met Gala 2026 : फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा और ग्लैमरस इवेंट ‘मेट गाला 2026’ हर साल अपने अनोखे थीम के लिए चर्चा में रहता है. इस साल की थीम ‘Fashion Is Art’ के तहत दुनियाभर के सितारों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई, लेकिन सबकी नजरें भारतीय बिजनेस टाइकून ईशा अंबानी पर टिक गईं. ईशा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय शिल्पकला और विरासत को वैश्विक मंच पर कैसे पेश किया जाता है.
Look at Isha Ambani’s stunning look at the Met Gala 2026.
She is wearing an Indian-designed pure gold-threaded saree. Also, notice her hand — she’s carrying a mango, adding a creative and distinctive touch.
She looks absolutely bold and eye-catching. pic.twitter.com/oLGVPcHCDu
— Sonu (@Cricket_live247) May 5, 2026
Met Gala 2026:डिजाइनर गौरव गुप्ता की गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा
ईशा अंबानी ने इस बार पारंपरिक साड़ी को एक आधुनिक और आर्टिस्टिक ट्विस्ट दिया. मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई यह गोल्डन साड़ी गोल्ड थ्रेड (सुनहरे धागों) से बुनी गई थी. इसमें ‘पिचवाई आर्ट’ से प्रेरित हैंड-पेंटेड मोटिफ्स शामिल थे, जो भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाते हैं. साड़ी का स्ट्रक्चर्ड डिजाइन और फ्लोइंग ड्रेप्स उन्हें एक ‘वियरेबल आर्ट’ का रूप दे रहे थे.

1200 घंटों की कड़ी मेहनत से तैयार हुआ आउटफिट
इस शानदार आउटफिट को तैयार करना कोई आसान काम नहीं था. रिपोर्ट के अनुसार, ईशा की इस साड़ी को तैयार करने में 1200 से ज्यादा घंटे का समय लगा. कई कुशल कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर इस मास्टरपीस को तैयार किया, जो भारतीय टेक्सटाइल आर्ट का एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन बनकर उभरा.
“It’s not a real mango, right?” Ashley Graham (@ashleygraham) asked Isha Ambani. “It looks so real!” pic.twitter.com/ZNpwDZ5uzO
— The Juggernaut (@thejuggernaut) May 5, 2026
मां की विरासत : 1800 कैरेट हीरों से बना ब्लाउज
ईशा अंबानी के लुक का सबसे चौंकाने वाला और कीमती हिस्सा उनका ब्लाउज था. उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन के गहनों को ब्लाउज के रूप में इस्तेमाल किया.
-
इस ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा के असली हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े थे.
-
ब्लाउज का पिछला हिस्सा ऐतिहासिक ‘निजाम ज्वेलरी कलेक्शन’ से प्रेरित था. ईशा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी मां की विरासत को अपने करीब रखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने गहनों को हार के बजाय ब्लाउज के तौर पर पहनने का विकल्प चुना.
-

Met Gala Isha Ambani Blouse
250 कैरेट का हार और ‘चमेली’ गजरा
ईशा का रॉयल लुक यहीं खत्म नहीं हुआ. उन्होंने गले में 250 कैरेट से ज्यादा के हीरों वाला मल्टी-लेयर हार पहना था. वहीं, उनके बालों से लेकर पैरों तक लटका लंबा गजरा सबका ध्यान खींच रहा था. यह गजरा असली फूलों का नहीं, बल्कि कागज, तांबे और पीतल के इस्तेमाल से बनाया गया था, जिसे तैयार करने में 150 घंटे लगे.

20 साल पुराना ‘मैंगो बैग’ बना टॉक ऑफ द टाउन
ईशा के एक्सेसरीज में सबसे यूनिक एलिमेंट उनका मैंगो-शेप्ड बैग था. मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया यह करीब 20 साल पुराना मैंगो स्कल्पचर (आम की आकृति) था, जिसे ईशा ने एक स्टाइलिश क्रोशे बैग में कैरी किया था. यह बैग उनकी भारतीय जड़ों और ‘Fashion Is Art’ थीम का सटीक उदाहरण था.
परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम
स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने ईशा के इस पूरे लुक को क्यूरेट किया. साड़ी के पीछे लगे ‘सरपेच-इंस्पायर्ड’ ऑर्नामेंट ने लुक में शाही टच जोड़ दिया. ईशा अंबानी का यह लुक न केवल फैशन था, बल्कि भारतीय कला, पारिवारिक मूल्यों और मॉडर्न फ्यूजन की एक ऐसी कहानी थी जिसने मेट गाला के रेड कार्पेट पर धमाल मचा दिया.

