Iranian President Big statement : अपने उपर हो रहे ताबड़तोड़ हमले के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का एक बड़ा बयान सामने आया है. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ईरानी टीवी पर राष्ट्र के नाम एक संदेश में कहा कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का फैसला किया है.राष्ट्रपति ने अपने संदेश में पहले अपने पड़ोसी देशो से माफी मांगी और ये साफ किया है कि उनका कि उनका इरादा किसी अन्य देश पर आक्रमण करने का बिल्कुल नहीं है.
Iranian President Big statement : पडोसी देशों से मांगी मांफी,बढ़ाया दोस्ती का हाथ
राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अपने संबोधन में अपने पडोसी मुल्कों की ओर शांति के लिए हाथ आगे बढाया वहीं उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि ईरान अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा. अपनी संप्रभुता को लेकर कड़ा रुख भी अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा, “ जो लोग हमसे बिना शर्त आत्मसमर्पण करने का सपना देख रहे हैं, वे अपने इस ख्वाब को अपने साथ कब्र तक लेकर जायेंगे.
ईरान के राष्ट्रपति का पडोसी देशों को संदेश
राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अपने भाषण में पड़ोसी देशों को संदेश देते हुए कहा कि ईरान एक शांतिप्रिय देश है और पड़ोसी देशों पर सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला उन्होने क्षेत्रीय स्थिरता के हित को देखते हुए लिया है.
मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की थी. राष्ट्रपति पुतिन ने विवादों को सुलझाने के लिए बल प्रयोग के खिलाफ रूस के कड़े और सैद्धांतिक रुख को दोहराया.पुतिन ने कहा कि रूस क्षेत्रीय तनाव को कम करने और इस शत्रुता को तुरंत समाप्त करने के पक्ष में है. उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति से कहा कि किसी भी समस्या का समाधान ताकत के बल पर नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए.

