रुस में बाल-बाल बचे भारतीय सांसद, ड्रोन हमले में फंसे,घंटो चक्कर काटता रहा विमान

Indian Delegation to Russia :  रूस की राजधानी मॉस्को के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ है. ये ड्रोन यूक्रेन का था जिसे एयरपोर्ट पर एटैक करने के लिए छोड़ा था. रुस में आये दिन यूक्रेन से ऐसे हमले हो रहे हैं.लेकिन यहां हैरानी की बात ये रही कि मॉस्को के एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला तब हुआ जब भारत के सांसदो के डेलिगेशन को लेकर जाने वाला विमान लैंड करने वाला था. ये विशेष विमान आपरेशन सिंदूर के तहत भारत सरकार के डेलिगेशन को ले कर गया था.

Indian Delegation to Russia : य़ूक्रेन के ड्रोन हमले में फंसा भारतीय दल 

जैसे ही भारत के सांसदों का विमान मास्को एयरपोर्ट पर लैंडिग के लिए पहुंचा, उसी समय एयरपोर्ट पर हमला हो गया. ड्रोन के हमले के बाद पूरे एयरपोर्ट पर खलबली मच गई और यहां चालू सभी आपरेशन्स को तत्काल थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया है. एयरपोर्ट का ऑपरेशन अचानक शाटडाउन हो जाने के कारण भारतीय सांसदों का विमान हवा में ही अटक गया और  उनको काफी देर तक हवा में ही चक्कर काटता पड़ा .

 डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में रुस पहुंचा डेलिगेशन  

आपरेशन सिंदूर के तहत जो टीम रुस गई है उसका नेतृत्व डीएमके सांसद कनिमेझी कर रही हैं. इस डेलिगेशन का मकसद पाकिस्तान के आतंकपरस्त  करतूत को दुनिया को सामने लाना और उसे बेनकाब करना है. दरअसल रुस यूक्रेन युद्ध के दौरान दोनो देश एक दूसरे के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर  हमले करते रहते हैं. इसी कड़ी में यूक्रेन ने ही ये हमला मास्को एयरपोर्ट पर किया था. यूक्रेन का ये ड्रोन हमला इतना जोरदार था कि इसके बाद यहां कई घंटों तक इंटरनेशनल और डोमोस्टिक दोनो एयरपोर्ट पर कई घंटो तक कामकाज ठप्प रहा.

शुक्र ये रहा कि कुछ घंटों तक हवा में चक्कर काटने के बाद आखिरकार इनके विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, फिर मास्को में  मौजूद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय डेलिगेशन का स्वागत किया और उन्हें सुरक्षित होटल तक पहुंचाया.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सांसदों की सीत टीमें बनाई है, जो दुनिया के अलग-अलग देशों मे जाकर आतंकपरस्त पाकिस्तान के बारे में दुनिया को बतायेंगे.

Latest news

Related news