Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News बहादुरगढ़ में भारतीय सेना का टैंक दुर्घटनाग्रस्त , चलती ट्रांसपोर्ट ट्रक से...

बहादुरगढ़ में भारतीय सेना का टैंक दुर्घटनाग्रस्त , चलती ट्रांसपोर्ट ट्रक से गिरा टैंक

0
335
ARMY TANK BAHADURGARH
ARMY TANK BAHADURGARH

बहादुरगढ़ (हरियाणा) : देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में भारतीय सेना का एक युद्ध टैंक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. ये दुर्घटना केएमपी एक्सप्रेसवे के पास आसौदा टोल प्लाजा के पास हुआ है. अंबाला से चेन्नई जा रहे भारतीय सेना का युद्ध टैंक अचानक ट्रांसपोर्ट ट्रक से सड़क पर आ गिरा. गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ. हालांकि सेना के टैंक के सड़क के बीचों बीच आ गिरने से थोड़ी देर के लिए  यातायात प्रभावित हो गया लेकिन बाद में आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक को किनारे किया गया.

युद्ध टैंक अंबाला से चेन्नइ ले जाया जा रहा था.

हरियाणा के अंबाला से चेन्नई भारतीय सेना का टैंक ट्रांसपोर्ट ट्रक पर लाद कर ले जाया जा रहा था लेकिन जब वह केएमपी पर स्थित आसौदा टोल प्लाजा पार करके 1 किलोमीटर ही पहुंचा था कि अचानक वो लोहे की चैन टूट गया जिससे टैंक को बंधा गया था . लोगे की जंजीर टूट जान के बाद ये युद्ध टैंक सड़क के बीचो बीच आ गिरा. अब पुलिस और सेना के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं .

दरअसल सेना का इस युद्धटैंक का वजन काफी ज्यादा है. आम तौर पर साधारण क्रेन इस तरह के भारी टैंक का भर वहन नहीं कर पाता है. इसलिए अब ये तय किया गया है कि सेना के अधिकारी ही इस टैंक को गंतव्य स्थान तक ले जाने की व्यवस्था करेंगे .फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी टैंक के पास लगा दी है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके. झज्जर जिले के एसपी अर्पित जैन का कहना है कि अगर सेना के अधिकारी किसी तरह की एफआईआर करवाएंगे तो उनके बयान के आधार पर मामला भी दर्ज किया जाएगा और जांच भी की जाएगी.