Kerala Municipal Elections , तिरुवनंतपुरम: केरल निकाय चुनावों में बीजेपी ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. अब तक जहां लेफ्ट पार्टी और सेक्यूलर पार्टियों का बोलबाला था, वहां भी भगवा पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है और इसकी शुरुआत निकाय चुनावों से हुई है. केरल के निकाय चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने तिरुवनंतपुरम में निकाय चुनावों में भारी जीत दर्ज की है. राजधानी तिरुवनंतपुरम की इस सीट पर पिछले 45 साल से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI-M) के नेतृत्व वाली एलडीएफ (LDF) का कब्जा था.
BJP wins Tiruvananthapuram Municipal Corporation in Kerala
This win is very very special given the demographics and sitting MP here is @ShashiTharoor from Congress and they have lost it now after 4 decades to BJP
🧡🧡BJP : 51
LEFT : 26
INC+ : 19#keralalocalbodyelection2025 pic.twitter.com/XzgfD7wsrm— Ran Vijay Singh (@fitcrunch30) December 13, 2025
Kerala Municipal Elections:विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को मिला बूस्ट
अगले साल केरल में विधानसभा के चुनाव होने हैं. दक्षिण के राज्यों में अपनी पकड़ बनाने की कवायद में जुटी भाजपा के लिए ये जीत एक बहुत बड़ा बूस्ट है. भाजपा ने तिरुअनंतपुरम की 101 वॉर्ड में से 50 पर जीत दर्ज की है.LDF को 29 सीटों पर जीत मिली है, वहीं कांग्रेस के साथ वाली यूडीएफ को केवल 19 सीटों पर जीत मिल पाई है . इस चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली है.
पलक्कड में एनडीए के कब्जा बरकरार
तिरुवनंतपुरम के बाद पलक्कड नगरपालिका में सीट पर एनडीए ने अपनी कब्जा बरकरार रखा है. यहां एनडीए ने कड़े मुकाबले में UDF को हराया. तिरुपुनुत्थापुरा नगरपालिका सीट भी एडीए के खाते में आ गई है. हालांकि, कई सीटें जीतने के बाद भी निगम मे अपना मेयर बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से भाजपा एक सीट पीछे है.
कोडुंगल्लूर नगर पालिका में भाजपा ने 46 वार्डों में से 18, त्रिशूर निगम में 8, गुरुवयूर और वडक्कनचेरी नगर पालिकाओं में दो-दो, कुन्नमकुलम नगर पालिका में 7, इरिंजलाकुडा नगर पालिका में 6 और चलाकुडी नगर पालिका में एक वार्ड जीता है.
भाजपा ने इस बार ना केवल नगर निगमों बल्कि ग्राम पंचायतों में भी अपनी पकड़ बनाई है. यहां बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए एक हजार पचासी (1085) ग्राम पंचायत वार्ड और 44 ब्लॉक पंचायत वार्ड जीते हैं. कोल्लम निगम में 11 वार्ड, कोझिकोड निगम में 13, कन्नूर नगर निगम में 4 और कोच्चि नगर निगम में 6 वार्ड शामिल हैं. माना जा रहा है कि तिरुवनंतपुरम निगम में एलडीएफ के शासन काल के दौरान भाजपा के द्वारा कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले अभियान का खास आसर हुआ और रिजल्ट एनडीए के पक्ष में आया.

