Fatuha : दूल्हे का चेहरा देख दुल्हन ने छोड़ा मंडप , उपहार वापस मांगने पर मचा बवाल

पटना : राजधानी पटना के पास फतुहा Fatuha में एक शादी के दौरान उस समय बवाल मच गया, जब लड़की ने लड़के का चेहरा देखते ही शादी से इंकार कर दिया. ऐसा करते ही माहौल गर्मा गया. बारात पक्ष और लड़के वालों के बीच बवाल शुरु हो गया. दुल्हन बनी लड़की का दावा था कि जो लड़का मंडप पर शादी करने आया है, वह वो लड़का नहीं है जिससे उसकी शादी तय की गई थी. शादी तय करने के समय किसी और लड़के को दिखाया गया था  और शादी के लिए कोई और लड़का आया है.लड़की के शादी से मना करने के बाद परिवार वालों ने वर पक्ष से उपहार में दिये गये एक लाख रुपये वापस मांग लिया.वधु पक्ष के पैसा वापस मांगते ही वहां बवाल मच गया और वरपक्ष वालों ने वधु पक्षवालों को विवाह स्थल से भगा दिया.

Fatuha में वधुपक्ष ने दर्ज कराई FIR

विवाह स्थल पर बवाल मच जाने और वर पक्ष द्वारा दंबगई करके वधु पक्ष को वहां से भगा दिये जाने के बाद वधु पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.वधु पक्ष ने फतुहा थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. लड़की का परिवार पटना के पास ही दीदारगंज थानाक्षेत्र के गुलमहिया बाग में रहता है. लड़की वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी फातुहा के रहने वाले स्व.झिम्मी यादव के बेटे राहुल के साथ तय हुई थी . रिश्तेदारी तय करने के दौरान वर पक्ष को उपहार के रुप मे एक लाख रुपये दिये गये थे.

लड़के वालो पर धोखाधड़ी का आरोप

लड़की वालो का आरोप है कि वर पक्ष ने लड़के के भाई को दिखाकर शादी तय की और शादी के समय दूसरा भाई शादी के लिए लाया गया. जिसके कारण विवाद हुआ. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. दोनो पक्षों के बिठाकर बातचीत से मामला हल करने की कोशिश की जा रही है.

 

Latest news

Related news