देहरादून में IIM काशीपुर कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेगा मैनेजमेंट शिक्षा का नया अवसर

IIM Kashipur Dehradun Campus देहरादून:उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून में भारतीय प्रबंध संस्थान यानी IIM काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया. इस दौरान उन्होंने देहरादून में संस्थान का कैंपस स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की.

मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में IIM काशीपुर का कैंपस शुरू होने से उत्तराखंड के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल करने के बेहतर अवसर मिलेंगे.

IIM Kashipur Dehradun Campus
IIM Kashipur Dehradun Campus, Bhumi Pujan

IIM Kashipur Dehradun Campus:स्थानीय स्तर पर मैनेजमेंट की पढ़ाई का अवसर

आनंद बर्द्धन ने कहा कि नए कैंपस के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने की सुविधा उपलब्ध होगी. इससे उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को अन्य शहरों की ओर जाने की जरूरत भी कम हो सकती है.

उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों की मौजूदगी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और करियर के नए अवसर पैदा करती है. देहरादून में IIM काशीपुर का कैंपस स्थापित होना भी इसी दिशा में एक कदम है.

युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.जरूरत इस बात की है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी क्षमताओं को विकसित करने के पर्याप्त अवसर मिलें.

उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता से प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही वे शिक्षा और रोजगार से जुड़े नए अवसरों का लाभ उठा सकेंगे.

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन

कार्यक्रम में IIM काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी और कार्यदायी संस्था CPWD देहरादून के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश समेत संबंधित विभागों और IIM काशीपुर के अधिकारी मौजूद रहे.

देहरादून में IIM काशीपुर के कैंपस की स्थापना से उत्तराखंड में प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में संस्थागत अवसरों का विस्तार होने की उम्मीद है. खासतौर पर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए यह कैंपस उच्च शिक्षा और मैनेजमेंट से जुड़े पाठ्यक्रमों तक स्थानीय स्तर पर पहुंच का नया माध्यम बन सकता है.

Latest news

Related news