नोयडा : नोयडा में आज बिल्डर जे पी एसोसिएट्स लिमिटेड (JP BUILDER) के खिलाफ जेपी अमन (JP AMAN) सोसायटी में रहने वाले लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.जेपी बिल्डर (JP BUILDERS) से फ्लैट खरीदने वाले बायर्स का आरोप है कि बिल्डर ने उनसे सुविधाओं के नाम पर पैसे तो ले लिये हैं लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाएं तक मुहैय्या नहीं हो रही हैं.बिल्डर (JPBUILDERS) की टालमटोल से परेशान जेपी अमन (JP AMAN) के निवासियों ने आज जेपी बिल्डर्स (JP BUILDERS) के सेक्टर128 स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया.
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोयडा में जेपी बिल्डर्स के खिलाफ जेपी अमन सोसायटी में रहने वाले निवासियो ने धरना बोल दिया है. लोगों का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद उन्हें जरुरी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा रहा है#Noida #NoidaAuthority pic.twitter.com/6zv3N0jBmT
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) May 20, 2023
जेपी अमन (JP AMAN) में सुविधाओं के लिए तरसे बायर्स
नोयडा के सेक्टर 128 में जेपी बिल्डर की पूरी टाउनशिप है. इसमें कुछ हिस्से बन कर तैयार हैं और कुछ अभी निर्माणाधीन है. जो हिस्से बन कर तैयार हैं और वहां लोगों ने रहना शुरु भी कर दिया है, वहां सुविधाओं की बेहद कमी है. लोग बिजली पानी तक के लिए तरस रहे हैं.कई बार बिल्डर से शिकायत के बावजूद समाधान ना निकलने पर शनिवार को जेपी अमन के निवासियों ने बिल्डर के ऑफिस पर धरना बोल दिया और वहीं चादर बिछाकर बैठ गये.
जेपी अमन सोसायटी मे रहने वाले निवासियों ने बिल्डर के ऑफिस के बाहर चादर बिछाकर भजन करना शुरु कर दिया है .#Noida #NoidaAuthority pic.twitter.com/hmkfyA5pHQ
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) May 20, 2023
लोगों के मूड को देखते हुए बिल्डर ने लोगों से जल्द ही उनकी समस्याओं के समाधान का वादा किया.
नोयडा में परेशान हैं लाखों फ्लैट बायर्स
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोयडा में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट हैं जो वर्षो से लंबित हैं. वर्षों पहले बायर्स से पूरा भुगतान लेने के बावजूद ना तो प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं, और जो पूरे हो गये हैं वहां सुविधाओं का घोर अभाव है. मेंटेनेस के नाम पर हर महीने बायर्स और रेसिडेंट्स से लाखों रुपये की उगाही होती है लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता है. ऐसे में इन बायर्स के पास विरोध प्रदर्शन के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है. नोयडा और नोयडा वेस्ट में कई ऐसी सोसायटी हैं जहां के लोग अपनी वाजिब जरूरतों के लिए सड़क पर उतरने के लिए विवश हैं.

