16 दिसंबर को कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का ग्रैंड सेलिब्रेशन,यात्रा के सौ दिन होंगे पूरे

दिल्ली

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के सौ दिन पूरे होने के मौके 16 दिसंबर को ग्रैंड सेलिब्रेशन करेगी .राजस्थान के दौसा में  ग्रैंड शो की तैयारी चल रही है. दौसा में 16 दिसंबर को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के सौ दिन पूरे करेंगे. सौ दिन पूरे होने के मौके को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.

16 दिसम्बर को राहुल गांधी यात्रा के दौरान शाम 4 बजे 8वीं प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी 18 दिसंबर को अलवर में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे,लेकिन अब प्रेस कांफ्रेंस की जगह 18 दिसंबर को राहुल गांधी  अलवर में रैली करेंगे.

16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का नया थीम सांग भी लांच किया जायेगा.भारत जोड़ो यात्रा के थीम सांग के गीतकार गुलज़ार, संगीतकार विशाल भारद्वाज औऱ गायक सुखविंदर सिंह हैं. थीम सांग एक म्यूजिकल कंसर्ट में लांच किया जायेगा. इस आयोजन पर पहली बार कांग्रेस के तीनों सीएम यात्रा में एक साथ शामिल होंगे.हिमाचल कैबिनेट विस्तार से पहले 16 दिसंबर को सीएम सुक्खू समेत सभी 40 विधायक यात्रा में शामिल होंगे.

16 दिसंबर क्यों है खास

दरअसल 1971 की लड़ाई के बाद से कांग्रेस 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मानती आई है. यही वो दिन था जब भारत के सहयोग से पाकिस्तान को हरा कर नये बंग्लादेश का निर्माण हुआ था. सूत्रों के मुताबिक 16 दिसम्बर के दिन का चयन  देशभक्ति और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने के ज़रिए सियासी माहौल भुनाने की भी कोशिश है और नैरेटिव बनाने का दांव है.

Latest news

Related news