Saturday, February 21, 2026

Godrej Family Split: 127 साल पुराना गोदरेज ग्रुप का हुआ बंटवारा, समझौते पर हुए हस्ताक्षर, जानिए क‍िसके ह‍िस्‍से क्‍या आया?

Godrej Family Split: 127 साल पुराना गोदरेज परिवार अब दो हिस्सों में विभाजित हो गया है. बंटवारे के लिए एक समझौते पर हुए हस्ताक्षर के बाद जारी बयान के मुताबिक आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर को गोदरेज इंडस्ट्रीज का अधिकार मिला है. इसकी पांच कंपनियां सूचीबद्ध हैं. आदि गोदरेज के चचेरे भाई-बहन जमशेद और स्मिता को गैर-सूचीबद्ध कंपनी गोदरेज एंड बॉयस का मालिकाना हक दिया जाएगा. इन दोनों को गोदरेज एंड बॉयस से जुड़ी कंपनियों के साथ-साथ मुंबई में बड़ा भूखंड और महत्वपूर्ण संपत्ति भी दी जाएगी. बता दें कि गोदरेज ग्रुप का कारोबार साबुन और घरेलू उपकरणों से लेकर रियल एस्टेट तक फैला है.

गोदरेज समूह (Godrej Group) की ओर से जारी बयान के अनुसार समूह को संस्थापक परिवार की दो शाखाओं के बीच बांटा गया है. इसमें एक हिंसा 82 वर्षीय आदि गोदरेज और उनके 73 साल के भाई नादिर को दिया जाएगा. दूसरी ओर इनके चचेरे भाई-बहन, 75 साल के जमशेद गोदरेज और 74 साल की स्मिता गोदरेज कृष्णा हैं.

बंटवारे की प्रक्रिया को गोदरेज परिवार ने गोदरेज कंपनियों में शेयरधारकों के मालिकाना हक को पुनगर्ठन बताया गया है. बयान में बताया गया है कि दोनों समहू गोदरेज ब्रांड का इस्तेमाल जारी रखेंगे. बंटवारे के बावजूद दोनों पक्ष अपनी साझा विरासत को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

नादिर गोदरेज को बनाया जाएगा गोदरेज इंडस्ट्री का चेयरपर्सन

आपको बता दें कि गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के तहत लिस्टेड संस्थाए गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एस्टेक लाइफसाइंसेज और गोदरेज एग्रोवेट हैं. गोदरेज ग्रुप के मालिक नादिर गोदरेज होंगे जबकि फिरोजशा गोदरेज एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट होंगे. अगस्त 2026 में फिरोजशा गोदरेज चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Manipur Naked Women Paraded : ‘पुलिस वालों ने ही किया था महिलाओं को भीड़ के हवाले’.. मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सीबीआई की चार्जशीट…

जमशेद गोदरेज को दी गई गोदरेज इंटरप्राइजेज की कमान

गोदरेज इंटरप्राइजेज के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर जमशेद गोदरेज को बनाया गया है जबकि स्मिता की 42 वर्षीय बेटी न्यारिका होल्कर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. गोदरेज इंटरप्राइजेज में एयरोस्पेस, एविएशन, डिफेंस, इंजन, मोटर्स, सुरक्षा, ऊर्जा, इंट्रालॉजिस्टिक्स हेल्थकेयर डिवाइस, फर्नीचर, इंटीरियर डिज़ाइन, आईटी समेत कई व्यवसाय शामिल हैं.

 

Latest news

Related news