Footballer Messi India Tour : विश्व के सुपर स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी इस समय भारत में फुटबॉल के सबसे बड़े फैन्स के शहर कोलकाता में मौजूद हैं. मेस्सी के भारत आने और खास कर कोलकाता आने की खबरों से फुटबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर थी.यहां मैस्सी की 70 फुट की प्रतीमा बनाई गई, फैन्स ने अपने सुपर स्टार से मिलने के लिए हजारों का टिकट खरीदा लेकिन उनकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया, जब अधिक भीड़ के काऱण हजारों फैन्स अपने सुपर स्टार की एक झलक पाने से महरुम रह गये. कोलकाता में मैस्सी के सम्मान के लिए 70 फुट की प्रतीमा बनाई गई , जिसका अनावरण उन्होनें खुद किया और साल्टलेक स्टेडियम में कार्यक्रम में शामिल भी हुए.
#WATCH | West Bengal: Star footballer Lionel Messi greets his fans at Salt Lake Stadium in Kolkata
A friendly match and a felicitation ceremony will be organised here. #Messi𓃵 #MessiInIndia
(Video Source: DD Sports) pic.twitter.com/ijEsiDMwEg
— ANI (@ANI) December 13, 2025
Footballer Messi India Tour : शाहरुख खान से मिले मैस्सी, दर्शक टिकट लेकर भी हुए निराश
मेस्सी के कोलकाता पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ. बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान ने मैस्सी का स्वागत किया. सॉल्ट लेक स्टडियम में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम रखा गया, जिसमें थोड़ी देर रुकने के बाद मैस्सी वहां से निकल गये .
The Iconic Moment Is Here: King Shah Rukh Khan x G.O.A.T Lionel Messi 😍🔥@iamsrk @pooja_dadlani
History Made 🔥 #Messi #ShahRukhKhan #GOAT2025 #SRK #TeamShahRukhKhan #MessiInIndia pic.twitter.com/v5fq1Ki2B5
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) December 13, 2025
गुस्साये फैन्स ने तोड़ी कुर्सियां और बोतलें
यहां हजारों फैन्स मैस्सी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे लेकिन बहुत सारे लोगों को ये मौका नहीं मिल सका .गुस्साये फैन्स ने स्टेडियम में जम कर बवाल मचाया. स्टेडियम की कुर्सियां और बोतले फेंक कर अपना गुस्सा दिखाया.
MAJOR CHAOS at Salt Lake Stadium.
Angry fans have resorted to vandalising banners and seats after Lionel Messi was forced to stop his lap of honour due to overcrowding around him.
Fans couldn’t get a glimpse of Messi, and he remains stuck within the stadium premises amid the… pic.twitter.com/HppjfbxJt8
— Khel Now (@KhelNow) December 13, 2025
भारत में मैस्सी का कार्यक्रम
दरअसल फुटबॉलर मैस्सी इस समय GOAT India Tour पर तीन दिन के लिए भारत आये हुए हैं. वो 13 से लेकर 15 दिसंबर तक भारत में रहने वाले हैं. इस दौरान उनका कार्यक्रम भारत के चार शहरों में हैं. 13 दिसंबर यानी आज वो दिन भर कोलकाता में रहने वाले हैं. कोलकाता में उनकी 70 फीट की प्रतिमा का अनावरण उन्हें खुद किया. यहा उनका फैन्स से भी मिलने का कर्यक्रम था लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण वो बहुत सारे लोगों से नहीं मिल पाये. आज दिन भर कोलकाता में रुकने के बाद शाम को हैदराबाद के लिए निकल जाने वाले हैं.मेस्सी अपने तीन दिन के भारत दौरे में कोलकाता,हैदराबाद के साथ-साथ मुंबई और नई दिल्ली भी आयेंगे.
चारों शहरों में टूर के दौरान मैस्सी अपने फैन्स से मिलने वाले हैं, एग्जिबिशन इवेंट्स, सेलिब्रिटी मीटिंग्स के साथ-साथ कोचिंग क्लिनिक्स में भी हिस्सा लेंगे. मेस्सी के साथ इस टूर में उनके इंटर मियामी टीममेट्स लुइस सुआरेज और रॉड्रिगो डि पॉल भी शामिल हो रहे हैं.
हैदराबाद में मेस्सी का कार्यक्रम
हैदराबाद पहुंचकर मेस्सी यहां एक एग्जिबिशन मैच में हिस्सा लैंगे. ये मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (उप्पल) में होने वाला है. फिर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात करेंगे . इसके बाद एक फुटबॉल क्लीनिक का हिस्सा बनेंगे , फिर दिन का समापन एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के साथ होगा.
14 दिसंबर को मुंबई मे होंगे मेस्सी
मुंबई में मेस्सी 14 दिसंबर यानी रविवार को मौजूद रहैंगे.यहां उनके सम्मान में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) ने एक चैरिटी फैशन शो का आयोजन किया है, इसके साथ ही क्रिकेट स्टार्स के साथ एक पैडल मैच होगा. इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. मुंबई पहुंच कर मेस्सी क्रिकेट के वेटरन सुपर स्टार सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री और कुछ अन्य सेलिब्रेटीज से भी मुलाकात करेंगे.
15 दिसंबर को दिल्ली आयेंगे मैस्सी
दिल्ली में मेस्सी के पहुंचने पर अरुण जेटली स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यहां आय़ोजित इवेंट्स में मिनर्वा अकादमी की यूथ टीम्स का फेलिसिटेशन होगा. बच्चों के लिए खास तौर से कोचिंग प्रोग्राम रखा गया है. इसके बाद मेस्सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि दिल्ली में मेस्सी के साथ एक सेलिब्रेटीज फटबॉल मैच भी रखा जायेगा. दिल्ली में ही टूर का समापन हो जायेगा.

