कानपुर कपड़ा मार्केट आग लगभग काबू में,हजारों करोड़ के नुकसान से व्यापारियों की टूटी कमर..

कानपुर के बांसमंडी वाणिज्यिक टावर में रह रह कर आग (Kanpur Fire) भड़क उठती है. गुरुवार से अनवरगंज थाना अंतर्गत बांसमंडी स्थित रेडीमेड गवर्नमेंट के पांच अलग-अलग कॉन्प्लेक्स में आग लगी हुई है, NDRF की टीमें आग पर काबू पाने में लगी हुई है लेकिन अभी तक पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. अधिकारियों के मुताबिक आग पर लगभग काबू पा लिया गया है.  पूरी तरह से नुकसान का आंकलन करने के लिए NDRF की टीम अब अंदर जाकर जायजा लेने की कोशिश कर रही है.

विधानसभा अध्यक्ष और कानपुर डीएम ने किया घटना स्थल का दौरा

हालात की गंभीरता को देखते हुए कानपुर डीएम विशाख अय्यर और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को घटना स्थल का दौरा किया. डीएम विशाख अय्यर ने कहा कि NDRF की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

अग्निकांड (Kanpur Fire) की जांच के लिए बनी 5 सदस्यीय कमिटी

पिछले चार दिन से धधक रही इस आग (Kanpur Fire) से हाहाकार मचा हुआ है.सरकार ने अग्निकांड की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमिटी बनाई है . इस कमिटी में SIT से समित रे, कानपुर विकास प्रधिकारण से चीफ इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव, कानपुर नगर निगम से चीफ इंजीनियर मनीष अवस्थी , PWD से एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राकेश वर्मा और अग्निशमन विभाग के अधिकारी दीपक वर्मा को शामिल किया गया है.

करोड़पति हुए खाकपति

प्रशासन इस घटना पर जांच कमेटी बनाकर खानापूर्ति में लगा हुआ है ,लेकिन उन व्यापारियों के घरों मे हाहाकार मचा हुआ है जिनकी दुकानें इन टावरों में थी. उनके जीवन भर की कमाई जल कर राख हो गई है. कई व्यापारी तो ऐसे हैं जिन्होंने सरकार से लोन लेकर अपना काम शुरु किया था लेकिन एक झटके में उनके करोड़ों की संपत्ति जल कर राख हो गई है.अब व्यापारी भीगी आंखों से सरकार की तरफ उम्मीद लगाकर देख रहे हैं.

अग्निकांड से हजरों लोग हुए बेरोजगार

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा का कहना है कि इस अग्निकांड में हजारों लोग बेरोजगार हुए हैं और व्यापारी वर्ग का हजारों करोड़ों का नुकसान हुआ है अब सरकार से निवेदन है कि इन्हें सरकार जल्द से जल्द राहत प्रदान करें.

Latest news

Related news