Saturday, March 7, 2026

बॉलिवुड रैपर बादशाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस की तैयारी,पुलिस जल्द कर सकती है गिरफ्तार

Singer Badshah  :  मशहूर बॉलिवुड सिंगर और रैपर Badshah के लिए एक गाने ने मुश्किलें बढा दी हैं. हाल में वायरल हुए एक गाने के कारण उनके उपर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है.खबर है कि हरियाणा पुलिस किसी भी समय बादशाह को गिरफ्तार कर सकती है.बादशाह को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं.

फेमस सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ ‘बादशाह’  के इस गाने को लेकर हरियाणा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने इस गाने को भद्दा मजाक बताया है. इस गाने के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. बादशाह गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश ना भाग जायें, इसके लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. हलांकि मामला तूल पड़ने के बाद बादशाह ने एक वीडियो मैसेज जारी करके माफी मांग ली है.

क्यों विवाद मे फंसे Singer Badshah?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला एक गाने से जुड़ा है. जिसमें दिखाया गया है कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों के बच्चे  आपत्तिजनक शब्दों वाले गाने पर डांस कर रहे हैं.इस मामले ने तब तूल पकड़ा लिया जब गाना सोशल मीडिया पर रीलीज हुआ और लोगों को ये बेहद आपत्तिजनक लगा. इस वीडियो के बोल को स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए बेहद आपत्तिजनक माना गया है. इस गाने के कारण ही अब हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज किया है और गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है

हरियाणा पुलिस ने मामले पर य़े कहा

हरियाणा पुलिस के मुताबिक जो शिकायत दर्ज की गई है, उसमें कहा गया है कि गाने के वीडियो में दृश्य बेहद आपत्तिजनक हैं. स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई स्कूल की लड़कियां अपने बस्ते बीच में फेंककर भाग रही हैं. पुलिस का कहना है कि यह न केवल शिक्षा के प्रति नकारात्मक संदेश देता है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसा है. इसके अलावा, गाने में ‘बादशाला’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल जैसे पवित्र संस्थान के माहौल को गलत और मजाकिया ढंग से पेश करने की कोशिश की गई है. बादशाह के खिलाफ  मार्च को पंचकूला के सेक्टर-20 में साइबर पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 296 (महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम,) और 1986 की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

रैपर बादशाह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं और उनके गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय होते हैं लेकिन इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन और विरोध दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

Latest news

Related news