राहुल गांधी के आरोपो पर चुनाव आयोग की पहली प्रतिक्रिया-‘शपथपत्र साइन कीजिये,गलत हुए तो होगी कानूनी कार्रवाई

Rahul Gandhi Election Commission : गुरुवार को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गड़बडी करके बीजेपी को फायदा पहुंचाने का बड़ा आरोप लगा कर बड़ा धमाका किया है. उन्होने प्रेस कांफ्रेस करके सिलसिलेवार तरीके से दिखाया कि किस तरह से चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट बनाने में गड़बड़ी करके फर्जी वोटिंग को बढ़ावा दिया है. राहुल गांधी ने प्रेस काफ्रेंस में दिखाया कि किस तरह से चुनाव आयोग ने  कर्नाटक कर्नाटक में एक लाख से अधिक वोटों की चोरी की है.

Rahul Gandhi Election Commission:कर्नाटक चुनाव आयोग ने दी राहुल गांधी को चुनौती 

राहुल गांधी के इन आरोपों पर अब चुनाव आयोग ने भी प्रतिक्रिया दी है. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा राहुल गांधी को शपथ पत्र पर साइन करने की चुनौती दी है. आयोग ने कहा है कि अगर राहुल गाधी के आरोप किसी बी तरह से गलत पाए गए तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कर्नाटक चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद उन्हे एक पत्र भेजा है. इस पत्र मे उन्होंने गड़बड़ी का दावा करने वाले आरोप का जिक्र करते हुए उन्हें इस शपथ पत्र पर साइन करने के लिए कहा है.

राहुल गांधी ने फर्जी वोटर्स के लिए दिखाये सबूत 

राहुल  गांधी ने चुनाव आयोग की गड़बडियों को दिखाने के लिए कई दस्तावेज दिखाये. एक उदाहरण देते हुए दिखाया कि एक घर जो केवल एक बेडरुम का था, उसमें 80 वोटर रहते थे. जब  चेक किया तो वहां कोई नहीं मिला. दूसरा उदाहरण देते हुए दिखाया कि एक घर का जो केवल बेडरुम का है, उसमें 46 वोटर्स रह रहे थे. जांच करने पर पता चला वहां कोई नहीं था.

Latest news

Related news