Chhattisgarh liquor Scam Case : छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले से जुड़े धन शोधन (Money Laundering) मामले में प्रवर्तन निदेशायल ने आज शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है . ईडी ने इस मामले में प्रदेश में पदस्थापित पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा , रायपुर के महापौर एजाज ढ़ेबर के भाई अनवर ढेबर और कुछ अन्य लोगों को मिलाकर 205 करोड़ की संपत्ति जब्त की है.
Chhattisgarh liquor Scam Case में 205.49 करोड़ ज़ब्त
कार्रवाई के बाद प्रवर्तन निदेशायल ने जानकारी दी, जिसके मुताबिक जब्त की गई संपत्ति में पूर्व IAS अनिल टुटेजा की 15 करोड़ 82 लाख के कीमत की 14 संपत्तियां हैं. रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की 116.16 करोड़ की 115 संपत्ति है, वहीं विकास अग्रवाल की 1.54 करोड़ की संपत्ति और अरविंद सिंह से जुड़ी 12.99 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई हैं. इसके अलावा इडी ने दूर संचार सेवा के अधिकारी, एक्सजाइज विभाग के अधिकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की 1 करोड़ 35 लाख की संपत्ति, टीएस ढिल्लन 28 करोड़ 13 लाख की संपत्ति, नवीन केडिया यहां से 27 करोड़ 96 लाख के आभूषण और आशीळ सौरभ केडिया/ दिशिता वेंचर्स प्रा.लि. की 1.2 करोड़ की संपत्ति जब्त की है.
रायपुर का मशहूर होटल वेलिंगटन कोर्ट जब्त
ईडी ने बताया कि रायपुर मेयर के भाई अनवर ढेबर की जब्त संपत्तियं में रायपुर का होटल वेलिंगटन कोर्ट भी शामिल है. इसके आलावा कमर्शियल बिल्डिंग अक़ॉड बिजनेस टावर भी शामिल हैं. आज इडी ने कुल मिलाकर 205.49 करोड़ की संपत्ति जब्त की है.
शराब घोटाला मामले में नोयडा से हुई थी गिरफ्तारी
ईडी की इस कार्रवाई से पहले उत्तर प्रदेश के नोयडा से 2 मई गुरुवार को एक व्यवसायी विधु गुप्ता को UP STF ने गिरफ्तार किया था. छत्तीसगढ़ के इस कथित शराब घोटाला मामले में ईडी के एक डिप्टी डायरेक्टर की शिकायत पर कासना में FIR दर्ज की गई थी. इस FIR में जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी ,उनमें IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर मेयर के भाई और कांग्रेस नेता अनवर ढेबर , छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त निरंजन दास, CSMCL के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण पति त्रिपाठी और नोयडा के कारोबारी विधु गुप्ता शामिल थे.
पूर्व IAS अनिल टुटेजा का शराब सिंडिकेट कनेक्शन
अनिल टुटेजा 2003 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं. टुटेजा को हाल ही में रायपुर मे मनि लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था . टुटेजा के पास से 2,100 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली थी. टुटेजा को छत्तीसगढ़ में शराब सिंडिकेट का सरगना कहा जाता है. फिलहाल अनिल टुटेजा ईडी की हिरासत में जेल में है .

