Thursday, March 5, 2026

ईरान में गैर-पश्चिमी सैनिकों की तैनाती का दावा, इराकी कुर्दों ने अमेरिका के प्रति जताई निष्ठा

Trump’s grand strategy : अमेरिका में ट्रंप की नीतियों के विरोध में बढ़ते प्रदर्शन और अमेरिकी संसद में अविश्वास के बीच राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर एक बड़ा दावा  सामने आया है . मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ऐसी रणनीति तैयार की है, जिसके तहत ईरान के भीतर गैर-पश्चिमी देशों के सैनिकों को तैनात किया जायेगा. यह दावा अगर पूरी तरह से सही साबित होता है, तो इससे ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग अधिक खतरनाक रुप से सकती है. ट्रंप की इस राजनीति को  क्षेत्रीय शक्ति संतुलन के लिए बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है.

इराक के कुर्द लड़ाके देंगे अमेरिका का साथ  !

 मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इराक के कुर्द लड़ाकों ने अमेरिका का साथ निभाने के लिए शपथ लिया है. उत्तरी इराक में  सक्रिय कुर्द लड़कों के गुट ने  अमेरिका के प्रति निष्ठा निभाने की शपथ लेते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे में सहयोग करने की बात कही है. इराकी कुर्द लंबे समय से मध्य-पूर्व की राजनीति में एक महत्वपूर्ण फैक्टर रहे हैं और कई बार उन्होंने पश्चिमी देशों के साथ सहयोग भी किया है.

कुर्द लड़ाकों के आने का होगा ये असर 

विश्लेषकों के मुताबिक  यदि कुर्द समूह वास्तव में अमेरिका के साथ खुलकर खड़े हो जाते हैं, तो इससे ईरान पर रणनीतिक दबाव बढ़ सकता है. मध्य-पूर्व में पहले से ही अमेरिका,ईरान और इज़राइल के बीच तनाव बना हुआ है. ऐसे में यह कदम क्षेत्रीय समीकरणों को और जटिल बना सकता है. हालांकि अभी तक कुर्द लड़ाकों के शपथ की खबरों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी किसी भी सैन्य तैनाती के गंभीर कूटनीतिक और सैन्य परिणाम हो सकते हैं.

अमेरिका कुर्द लड़ाकों के कंधो पर रखेगा हथियार ?

अमेरिका के कुछ रणनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गैर-पश्चिमी सैनिकों की तैनाती का विचार सीधे सैन्य हस्तक्षेप से बचने का एक तरीका भी हो सकता है. इससे अमेरिका अपने हितों की रक्षा करते हुए क्षेत्रीय सहयोगियों के जरिए प्रभाव बनाए रख सकता है.

फिलहाल इस मुद्दे पर वॉशिंगटन और तेहरान दोनों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है. यदि यह रणनीति वास्तविक रूप से लागू होती है, तो मध्य-पूर्व की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं.

Latest news

Related news