पालनपुर : गुजरात के पालनपुर में नोटो के साथ साथ सोने और चांदी के सिक्के की बारिश हुई. बात है पालनपुर की जहां गुजरात के लोकगायक कीर्तिदान गढ़वी का भजन का कार्यक्रम था. वैसे तो गुजरात में जहां जहां भजन का कार्यक्रम होता है, वहां पैसे उड़ाना आम बात है लेकिन बुधवार को जिस तरह से लोक गायक के कार्यक्रम में नोटों की बारिश हुई उसे देखकर सभी की आंखे चौंधिया गई.
गुजरात के पालनपुर में भजन गायक के कार्यक्रम में जम कर हुई नोटों के बरसात, एक करोड़ से ज्यादा के लुटाये गये नोट . pic.twitter.com/nXl6grdZzf
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) March 30, 2023
मौका था पालनपुर में जलाराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गायक कीर्तिदान गढ़वी के भजन का कार्यक्रम रखा गया था . जिसे देखने सैंकड़ों लोग जमा हुई थे. इस समारोह के दौरान भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी पर करीबन एक करोड़ से ज्यादा रूपए उड़ाए गये. नोटों के साथ साथ लोगों ने सोने और चांदी के सिक्के भी बरसाये.
वलसाड में भी हुई थी नोटो की बारिश
ये पहला मौका नहीं है जब भजन गायक कीर्तिमान गढ़वी के कार्यक्रम में इस तरह से नोटों की बरसात हुई है. कीर्तिदान गढ़वी इस तरह के आयोजनों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में 11 मार्च को वलसाड के एक कार्यक्रम में कीर्तिदान गढ़वी के कार्यक्रम में जमकर नोट बरसाये गये थे.यहां 10 , 20 रुपये से लेकर पांच सौ तक के लाखों नोट बरसाये गये थे.
#WATCH | People showered money on singer Kirtidan Gadhvi at an event organised in Valsad, Gujarat on 11th March pic.twitter.com/kH4G1KUcHo
— ANI (@ANI) March 12, 2023
पिछले साल भी नवसारी के सुपा गांव में इन्हीं भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी के कार्यक्रम में जमकर नोट बरसे थे. बाद में बता चला कि इस कार्यक्रम के दौरान 50 लाख से ज्यादा के नोट बरसाये थे. तब तो ये कार्यक्रम खूब चर्चा में रहा था. लेकिन एक के बाद एक कार्यक्रम में नोट बरसाये जाने के बाद अब इस तरह के दृश्य गुजरात में आम हो गये हैं.

