Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र में कई करीब दो सप्ताहसे चल रहे कयासों पर विराम लगाये हुए भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में कार्यभार संभाल लिया है. गुरुवार को आजाद मैदान में हुए भव्य कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री के रुप में और एकनाथ शिंदे औऱ एनसीपी नेता अजीत पवार ने डिप्टी सीएम के रुप में शपथ लिया .
Devendra Fadnavis के शपथ ग्रहण में कौन कौन पहुंचे
महाराष्ट्र मेंतीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे देवेंद्र फड़णवीस के लिए ये मौका खास था. इस मौके को और अधिक ग्रैंड बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहण मंत्री और महाराष्ट्र से आने वाले बड़े नेता नितिन गडकरी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियो में योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार, हिमंत विश्व शर्मा, मोहन यादव और प्रमोद सावंत भी कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके अलावा बॉलिवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित, सचिन तेंदुलकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी भी समारोह में शामिल हुए.

शपथ ग्रहण के बाद दोनों डिप्टी के साथ सचिवालय पहुंचे फड़नवीस
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ राज्य सचिवालय पहुंचे. सीएम फड़नवीस ने मंत्रालय पहुंचकर सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज, जीजाबाई, बीआर आंबेडकर और महात्मा फुले की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की. फिर अपने दोनों डिप्टी सीएम और अन्य लोगों के साथ एक बैठक की और पत्रकारों से बात किया.
#WATCH | Mumbai: Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Deputy CMs Eknath Shinde, Ajit Pawar pay tributes to Dr BR Ambedkar at Mantralaya in Mumbai pic.twitter.com/RjNQ19T657
— ANI (@ANI) December 5, 2024
विधानसभा के सत्र से पहले होगा कैबिनेट का विस्तार
गुरुवार को आजाद मैदान में मुख्यमंत्री ओर डिप्टी सीएम के अलावा कैबिनेट के लिए किसी और मंत्री का शपथ ग्रहण नहीं हुआ. भाजपा के एक नेता ने बताया कि राज्य के मंत्री परिषद का विस्तार आने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र से पहले कर दिया जायेगा. सीएम फड़नवीस ने अपनी पहली बैठक में राज्यपाल से सिफारिश किया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित किया जाये और सत्र के अंतिम दिन यानी 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाये.
मुख्यमंत्री के रुप में फड़णवीस ने लिया पहला फैसला
देवेंद्र फड़नवीस इससे पहले दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. ऐसे में राज्य की समस्याओं से वो भली भांति परिचित हैं. फड़णवीस में कार्यभार संभालने के बाद जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किया वो अस्थि मज्जा प्रतिरोपण की प्रतीक्षा कर रहे एक मरीज को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने के आवेदन को स्वीकृति प्रदान करने का था. पुणे की एक महिला ने अपने पति के अस्थिमज्जा ट्रांसप्लांटेशन के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगी थी. सीएम फड़नवीस ने इसी फाइल पर हस्ताक्षर करके अपने कार्यकाल की शुरुआत की.





