Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Delhi Rain 2 Child died : दिल्ली में मौसम की बारिश...

Delhi Rain 2 Child died : दिल्ली में मौसम की बारिश बनी काल, अंडरपास में डूबने से दो बच्चों की मौत

0
222
Delhi Rain 2 Child died
Delhi Rain 2 Child died

Delhi Rain 2 Child died : दिल्ली में बारिश की आहट ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत तो दी है लेकिन पहली बारिश ने ही चमचमाती दिल्ली के सबसे गंदे चेहरे को सबके सामने लाकर रख दिया है. थोड़ी देर की बारिश में ही दिल्ली के ज्यादातर निचले इलाकों और मुख्य सड़कोंं पर भी अंडरपास में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है.कई अंडरपास में पिछले 34 घंटे से पानी भरा है.

Delhi Rain 2 Child died : अंडरपास में डूबकर 2 बच्चों की मौत

इस बारिश के दौरान दिल्ली में दो दर्दनाक घटना हुई है. दिल्ली के आउटर उत्तरी  जिले के सिरसपुर में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है.  बताया जा रहा है कि बच्चे अंडर पास में खेलने गये थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक बारिश के पानी से भरे अंडरपास से दो बच्चों के शव मिले हैं. दोनो की उम्र करीब 9 साल है. वही दूसरा हादसा ओखला अंडरपास में हुआ. यहां अंडर पास में भरे पानी में डूबने से एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है. ओखला अंडरपास में पिछले 24 घंटे से पानी भरा है.

फायर ब्रिगेड विभाग ने गड्ढ़े से निकाला बच्चों के शव   

बच्चों के लापता होने की बात सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया . पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चला कर बच्चों को गडढ़े से निकाला. दोनो बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया , जहां डाक्टरों ने दोनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया. एक बच्चे की पहचान गोपाल उम्र 9 साल के रुप में हुई है वहीं दीसरे बच्चे की पहचान अज्ञात है.

ये भी पढ़े:- #T20WorldCupfinal,Rohit sharma out : बारबाडोस में भारत- दक्षिणअफ्रिका फाइनल मुकाबला शुरु, भारत टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी , रोहित शर्मा आउट