दिल्ली जलबोर्ड अधिकारी ने यमुना के पानी से नहा कर दिया पानी के साफ होने का प्रमाण

दिल्ली में इन दिनों छठ पूजा के बहाने आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक दूसरे की बखिया उधेड़ने में लगे हुए हैं.आने वाले दिनों में दिल्ली मे एमसीडी चुनावों की भी होने वाले हैं,इसलिए कोई भी पार्टी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती है.अभी दो दिन पहले ही दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा यमुना सफाई के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के जल बोर्ड के के अधिकारी के साथ भिड़ गये और अपने सांसद होने का रसूख दिखाते हुए जल बोर्ड के अधिकारी के साथ बदजमीजी भी की थी. ये पूरा मामला मीडिया में आया और प्रवेश वर्मा की लानत मलानत भी हुई.

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने जिस अधिकारी को यमुना के पानी से नहलाने की और उनके उपर कैमिकल डालने की बात की थी ,वो अधिकारी दिल्ली जलबोर्ड के निदेशक संजय शर्मा थे.

संजय शर्मा ने आज प्रवेश वर्मा को जवाब देते हुए मीडिया के सामने यमुना के पानी से नहा कर दिखाया औऱ ये बताने की कोशिश की कि पानी एक दाम साफ है. कोई दिक्कत नहीं है.

 

दिल्ली में इस साल केजरीवाल सरकार बड़े पैमाने पर छठ पूजा का आयोजन कर रही है. आने वाले एमसीडी चुनाव को देखते हुए भी केजरीवाल सरकार के लिए ये एक बड़ा मौका है.लंबे समय से एमसीडी पर काबिज बीजेपी के खिलाफ बढ़त लेने का ये मौका केजरीवाल सरकार भी अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है. जिस तरह से मीडिया को बुलाकर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना के गंदे पानी और कैमिकल के बारे में बताकर जनता के बीच नंबर बनने की कोशिश थी की उसी तरह अब केजरीवाल सरकार के अधिकारी भी मीडिया को बुलाकर अपना पक्ष लोगों के बीच रख रहे हैं.

Latest news

Related news