Delhi Indralok Fire : दिल्ली के इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया (Inderlok Industrial Area) में सोमवार को (16 फरवरी 2026) एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. ये घटना नार्थ-वेस्ट दिल्ली के शाहजादा बाग इलाके में रिलैक्सो वाली गली में हुई. इलाके के दमकल विभाग को सुबह करीब 11.30 बजे आग लगने की सूचना मिली.
#WATCH | Delhi: A massive fire broke out in a factory in Inderlok area. 7 fire tenders are present at the spot. Firefighting operations are underway. More details awaited.
(Video: Delhi Fire Service) pic.twitter.com/mHRCxa7GwX
— ANI (@ANI) February 16, 2026
Delhi Indralok Fire : भीषण आग से पूरे इलाके में फैला धुंआ
प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने के कारण काले धुंए का गुबार बहुत तेजी से उठा. जिसके कारण पूरे इलाके में काले धुए का गुबार और अँधेरा छा गया. इतनी बड़ी आग और धुंआ देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया.
आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 7 गाडियां पहुंचाई गई लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि अधिकारियों ने कुच और गाडियां भी मौके पर मंगवाई. भाषण आग को देखते हुए दमकल की कुल 23 गाडियों को मौके पर भेजा गया. इन 13 गाडियों में 9 वॉटर टेंडर, 8 वॉटर बाउजर, फोम टेंडर, रेस्क्यू टेंडर आदि शामिल थे.
दमकल विभाग ने बताया “मीडियम कैटेगरी” की आग
तेजी से बढञ रही आग लगने की खबर के बाद इलाके के तमाम दमकल अधिकारी जैसे
आर.के.सिंह, विजय दहिया और राजीव सिन्ह ने खुद मौके पर पहुंचे और इनके नेतृत्व में आग पर नियंत्रण के लिए ऑपरेशन चलाया गया. फिलहाल इस आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह के जनहानि की खबर नहीं हैं.

