DELHI: 31दिसंबर को लड़की को अगवा करने के मामले में DCW का दिल्ली पुलिस को नोटिस

दिल्ली(DELHI): दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने 31 दिसंबर की रात एक लड़की को अगवा करने की कोशिश मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली महिला आयोग ने मामले का स्वतह संज्ञान लिया

दिल्ली महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वह संज्ञन लेते हुए दिल्ली पुलिस से महिला सुरक्षा पर सवाल पूछे हैं. दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि इस मामले में पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है.

मामला क्या है ?

मामला 31 दिसंबर की रात का है. दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक व्यक्ति ने 19 साल की लड़की को अपनी कार मे जबर्दस्ती खींचने और अगवा करन की कोशिश की थी. जब लड़की ने विरोध किया तो उस व्यक्ति ने लड़की के उपर एसिड फेंकने की धमकी दी थी. बताया जा रहा है कि एक युवक ने पीड़िता को जबरन जश्न में शामिल होने के लिए कहा था.जब पीड़िता ने चलने से इंकार कर दिया तो युवक ने युवती पर तेजाब फेंकने की कोशिश की. एक राहगीर ने पुलिस को पीसीआर कॉल कर दिया. जिसके बाद घटना नहीं हो पाई. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज किया था.पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है. खींचतान के दौरान युवती घायल भी हुई थी. जिसके बाद युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया है.

Latest news

Related news