Monday, February 23, 2026

Delhi Crime: रोहिणी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,गोली लगने से बदमाश घायल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने बीती रात रोहिणी सेक्टर 29-30 के बीच एक मुठभेड़ में कांट्रैक्ट किलर कामिल को पकड़ा है बदमाश कामिल के आने का इनपुट स्पेशल सेल की टीम को मिला था जिसके बाद रोहिणी में बीती रात ट्रैप लगाया गया था , तकरीबन 12 बजे के आसपास कामिल वहां पहुंचा जिसे सरेंडर करने के लिए पुलिस ने ललकारा लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में कामिल के पैर में गोली लगी है और वह घायल हुआ है जिसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया.

जामा मस्जिद इलाके में फायरिंग मामले का आरोपी है कामिल

कामिल जामा मस्जिद इलाके में हुई हत्या में भी शामिल था. पुलिस के मुताबिक बदमाश कामिल पर 1 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है.हाल ही में दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में 20 राउंड गोलियां चली थी. जिसमें एक शख्स घायल हुआ था और एक की मौत हो गई थी. इस मामले मे भी कामिल आरोपी था और फरार चल रहा था.

पुलिस को कामिल के पास से जिगाना पिस्तौल भी मिली है. पूछताछ जारी है.

Latest news

Related news