Sunday, February 22, 2026

बिहार में अपराधियों ने मचाया तांडव, पटना में खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार

पटना 

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने तांडव मचाया है. शनिवार शाम को रामकृष्णा नगर इलाके में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दो लोगों को गोली लगी है. इनमें एक महिला और दूसरा एक युवक है.  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.हमलावर कौन थे और फायरिंग का क्या मकसद था,ये अभी पता नहीं चला है. पुलिस दहशतगर्दों की तलाश में छापेमारी कर रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावर तीन थे और बाइक पर सवार होकर आये थे.तीनों ने फायरिंग की और निकल गये.

फायरिंग में जिस युवक को गोली लगी है वो बुरी तरह से घायल है और जिस महिला को गोली लगी है उसकी हालत भी गंभीर है. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है .यह वारदात रामकृष्णा नगर के ज्योति पथ की है जहां गोलियां चलने से हड़कंप मच गया. गोली किन कारणों से चलाई गई इसकी तफ्तीश जारी है.

Latest news

Related news