एक बार फिर पांव पसार रहा है कोविड-19,थाईलैंड से लेकर सिंगापुर-हांगकांग तक दहशत में लोग

Covid-19 Cases Increased : कोरो

ना वायरस Covid-19 एक बार फिर से अपने पांव पसार रहा है.एजेंसीज से मिल रही खबरों के मुताबिक  केवल हांगकांग में पिछले 3 से ढाई महीने (10 हफ्तों) में हर सप्ताह करीब 30 गुणा केस बढ़ें हैं. ये तेजी केवल हांगकांग ही नहीं बल्कि सिंगापुर और थाईलैंड में भी देखा जा रहा है. सिंगापुर में पिछले एक हफ्ते में लगभग 30 फीसदी मामले बढ़े हैं. थाईलैंड और चीन से भी कोविड-19 के मामलों में बढोतरी की रिपोर्ट्स आ रही हैं.

Covid-19 Cases Increased : हांगकांग में 30 गुणा बढ़े मामले  

हांगकांग में बीते 10 सप्ताह में कोविड-19 के मामलों में 30 तेजी आई है,वहीं सिंगापुर और थाईलैंड में भी संक्रमण बढ़ रहा है. इस बीच सलाह दी जा रही है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हैं, वो कोविड-19 की एक और वैक्सीन लें.

रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग की बात करें तो यहां मार्च की शुरुआत में केवल 33 केस थे, जो अप्रैल और मई आते-आते 972 हो गये.10 मई खत्म हुए हफ्ते में यहां कुल 1042 कोविड-19 के केस रिपोर्ट किए.

हांगकांग में सरकार ने अपने नागरिको से कहा है कि सभी लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनी और अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें,ताकि खुद को और दूसरों को कोविड-19 के खतरों से बचाया जा सके.

वैक्सिन लिये 6 महीने हो गये तो फिर से लें वैक्सिन

हांगकांग में सरकार लगातार लोंगों को ये सलाह दे रही है कि जो लोग किसी खास बीमारी से ग्रसित हैं,कमजोर इम्यून सिस्टम वाले हैं तो ऐसे लोग एक बार फिर से वैक्सिन लें. अगर वैक्सिन का डोज या बूस्टर डोज लिये हुए 6 महीने से अधिक हो गये हैं तो एक बार फिर से वैक्सिन ले लें.

एशिया के देशों में भी बढ़ रहे हैं केस

सिंगापुर में 27 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में कोविड केस के  11,100 केस थे जो 3 मई तक 14,200 हो गए. यानी केवल एक सप्ताह में करीब 30% का उछाल आया. यहां अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी.

सिंगापुर सरकार के मुताबिक ये बढ़ोतरी कई वजहों से हो सकती है. जैसे लोगों में वैक्सिन से बनी इम्युनिटी का धीरे-धीरे कम हो जाना . इस समय सिंगापुर में जो कोविड-19 का वेरिएंट सबसे अधिक फैला है वो हैं LF.7 और NB.1.8. ये दोनो वैरियेंट JN.1 की ही अगली पीढ़ी हैं. ज्यादातर वैक्सिन में JN.1 वेरिएंट के साथ ही बने हुए हैं.

थाईलेंड में तेजी से कोविड-19 को मामले छुट्टियों के बीच बढ़े हैं. इस साल यहां अभी तक 71,067 केस रिपोर्ट हुई है जिसमें 19 लोग की  मौत भी हुई है. एशिया के अलावा अमेरिका में भी को COVID-19 के मामले बढ़ने की रिपोर्ट आ रही है.

Latest news

Related news