दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार के चिंता में डाल दिया है. इसी को देखते हुए केजरीवाल सरकार हरकत में आ गई है.
कोरोना संक्रमण दर 14 प्रतिशत के करीब
दरअसल दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 14 फ़ीसदी के क़रीब पहुंच गया है. नए कोरोना के 300 मरीज मिले हैं जिनमें से दो मरीज़ों की मौत हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में हुए 2160 टेस्ट में 300 कोरोना केस रिपोर्ट हुए हैं जबकि 13.89% संक्रमण दर है.
इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज आज दोपहर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टर्स के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी, डायरेक्टर जेनरल हेल्थ सर्विसेज़, ऑक्सीजन और टेस्टिंग के नोडल ऑफ़िसर और एलएनजेपी सहित कई अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर मौजूद रहेंगे.

