दतिया में बड़ी जीत की ओर बढ़ी कांग्रेस,जीतू पटवारी बोले- जनता ने BJP का चेहरा बेनकाब किया

Datia By-election Result 2026 Live भोपाल : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बना रखी है. 12वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह करीब 13 हजार वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. कुल 15 राउंड मतगणना होनी है.

दतिया उपचुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस ने इसे जनता का स्पष्ट जनादेश बताते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है.

Datia By-election Result 2026 Live : जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया उपचुनाव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने ला दिया है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का माहौल है तथा सरकार का किसी भी क्षेत्र में प्रबंधन सफल नहीं रहा. उनके अनुसार दतिया की जनता ने अपने मतदान से सरकार के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है.

पटवारी ने कहा कि मां पीतांबरा की धरती दतिया से मिला जनादेश केवल एक सीट का परिणाम नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले बदलाव का संकेत है.

कांग्रेस बोली- जनता ने फिर जताया भरोसा

कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा कि दतिया की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया था और इस बार भी वही विश्वास कायम है.

मुकेश नायक ने दावा किया कि भाजपा ने उम्मीदवार बदल दिया, लेकिन जनता का फैसला नहीं बदल पाया. उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस 10 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी.

बीजेपी पर साधा राजनीतिक निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. उन्होंने बिहार के उपचुनाव का भी जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां भी भाजपा को झटका लग रहा है और जनता बदलाव के पक्ष में मतदान कर रही है.

10वें राउंड के बाद स्थिति

दतिया विधानसभा उपचुनाव की 12वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह लगभग 13 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि अंतिम नतीजा सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा.

राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब शेष 3 राउंड की मतगणना पर है, जहां यह तय होगा कि कांग्रेस अपनी बढ़त को जीत में बदल पाती है या भाजपा वापसी करने में सफल होती है.

Latest news

Related news