Monday, February 16, 2026

Cong MLA arrest Balodabazar : बलौदाबाजार हिंसा मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार

Cong MLA arrest Balodabazar : 10 जून को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर में सतनामी समुदाय के आंदोलन के दौरान हुई जबर्दस्त हिंसा के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव ने मौजूदा बीजेपी सरकार पर विपक्षी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को फंसाने का आरोप लगाया है.

Cong MLA arrest Balodabazar : देवेंद्र यादव को उनके घर से पुलिस ने उठाया

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि विधायक देवेंद्र यादव को दुर्ग जिले में उनके सरकारी आवास से पकड़ा गया और बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस  मुख्यालय लाया गया इसके बाद उन्हें शनिवार को औपचारिक रुप से गिरफ्तार कर लिया गया.

देवेंद्र यादव के समर्थन में उनके घर पर जुटे समर्थक

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर पुलिस कार्रवाई की बात फैलते ही उनके दुर्ग के भिलाई नगर इलाके आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हुए और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए.

प्रदेश में कांग्रेस का प्रभावशाली युवा चेहरा देवेंद्र यादव भिलाई नगर निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं. जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हुई आगजनी की घटना में कोतवाली में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. देवेंद्र यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था. औपचारिक रुप से गिरफ्तारी दिखाने के बाद देवेंद्र यादव को पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया. अदालत ने कांग्रेस विधायक को 20 अगस्त तक के लिए न्यायिक  हिरासत (JC) में भेज दिया है.

10 जून को बलौदाबाजार में क्या हुआ था ?

दरअसल 15 मई की आधी रात को कुछ लोगों ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के गिरौदपुरी धाम स्थिति अमर गुफा के पास बने पवित्र प्रतीक ‘जैतखाम’ के नाम से जाने जाने वाले  ‘विजय स्तंभ’ को तोड़ दिया था. ये पवित्र स्तंभ को सतनामी समुदाय द्वारा पूजे जाते थे. इस घटना को लेकर लगातार सतमानी समाज के लोग विऱोध प्रदर्शन कर रहे थे और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

10 जून को सतमानी समाज ने सरकार पर सुस्त कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भीड़ की शक्ल में बलौदाबाजार शहर में जम कर तोड़ फोड़ की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया . डीएम ऑफिस, पुलिस आफिस में जमकर तोड़फोड़ हुई, 150 से ज्यादा वाहनों को आग दिया गया. करीब 8-10 हजार लोगों ने एक साथ भीड़ की शक्ल में शहर पर हमला किया था. पुलिस का कहना है कि इस हमले से पहले शहर के दशहरा मैदान में सतनामी समाज के लोगों के साथ साथ इस बैठक में विधायक देवेंद्र यादव सार्वजनिक बैठक में शामिल हुए थे. 10 जून की घटना के बाद आगजनी औऱ तोड़फोड के  मामले में पुलिस ने करीब 150  लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एनएसयूआई और भीम आर्मी के कई लोग शामिल थे.

Latest news

Related news