नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपने उम्मीदवीरो के नाम की Congress 8th list 8वीं सूची जारी की है. इस सूचि में उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश , झारखंड और तेलंगाना के 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.देखिये पूरी लिस्ट यहां ….
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की आठवीं लिस्ट। pic.twitter.com/gaX0tHHxUO
— Congress (@INCIndia) March 27, 2024
Congress 8th list : ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कौन ?
इस सूची में मध्यप्रदेश के गुणा सीट से राव यादवेंद्र सिंह को पार्टी ने बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ उतार है. राव यादवेंद्र सिंह को ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उतारा गया है. राव यादवेंद्र सिंह का परिवार बीजेपी से जुड़ा है और राव यादवेंद्र सिंह भी खुद बीजेपी से जुड़े रहे हैं. 2023 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का रुख किया और वर्तमान में अशोक नगर दिला पंचायत सदस्य हैं. राव यादवेंद्र सिंह के पिता स्व.देशराज सिंह बीजेपी से विधायक रह चुके हैं.
झारखंड के तीन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किये गये हैं. खूंटी से कालिचरण मुंडा, हजारीबाग से जयप्रकाश पटेल, लोहरदगा से सुखदेव भगत को टिकट दिया गया है.
कांग्रेस की इस लिस्ट में मध्यप्रद्श के दमोह से तरवर सिंह, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा को उतारा गया है
बुलंदशहर से शिवराज वाल्मिकी , सीतापुर से नकुल दूबे और महाराज गंज से वीरेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.
इस लिस्ट में तेलंगना के चार उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की गई है. तेलंगाना के अदिलाबाद से अथराम सुगुना , मेडक से नीलम मधु, निजामाबाद से ततीपारथी जीवन रेड्डी, और भोंगीर से किरण कुमार उम्मीदवार बनाये गये हैं.
अमेठी रायबरेली पर सस्पेंस जारी
कांग्रेस की आठवी सूची भी जारी हो गई लेकिन अब तक उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली के लिए उम्मीदवारो के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. अमेठी और रायबरेली में चुनाव पांचवें चरण में होना है. यहां 26 अप्रैल से नामांकन शुरु होगा और 20 मई को मतदान होगा.

