CM Yogi Banda Visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद बांदा में ₹710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के विकास, कानून व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का बुंदेलखंड पहले के मुकाबले पूरी तरह बदल चुका है.
“Congress and SP gave dacoits and country-made pistols to Bundelkhand youth.
BJP brought Expressway, jobs and defence corridor.”
– UP CM Yogi Adityanath in Banda pic.twitter.com/BfP0BC2kg6
— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 9, 2026
CM Yogi Banda Visit:‘पलायन और प्यास थी बुंदेलखंड की पहचान’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बुंदेलखंड पिछड़ेपन, पलायन और पानी की समस्या के कारण पूरे देश में जाना जाता था. यहां खनन माफिया, सैंड माफिया, लैंड माफिया, वन माफिया और डकैतों का आतंक था. किसान खेतों में जाने से डरते थे और पाठा क्षेत्र फिरौती वसूली का केंद्र बन चुका था.
उन्होंने कहा कि उस समय क्षेत्र में सड़क, सिंचाई और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव था. नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन करते थे और महिलाओं की सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती थी.
‘डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद बुंदेलखंड के विकास की नई शुरुआत हुई. उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद क्षेत्र में सड़क, एक्सप्रेसवे, सिंचाई, पेयजल और अन्य विकास परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हुआ.
उन्होंने कहा कि आज बुंदेलखंड बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है और विकास की नई पहचान बना रहा है.
विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने वाले ही प्रदेश को लूटने का काम करते थे. गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था.
वहीं वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है. उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है.
कानून व्यवस्था पर दिया सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार तुष्टिकरण, गुंडागर्दी और दंगों की राजनीति में विश्वास नहीं करती. सरकार कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती.
उन्होंने कहा कि व्यापारी, बेटियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जो लोग कानून हाथ में लेते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है.
‘9 साल में बदल गया बांदा’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नौ वर्ष पहले के बांदा और आज के बांदा की तुलना करेगा तो उसे स्पष्ट रूप से विकास दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य बुंदेलखंड को विकास, निवेश, रोजगार और बेहतर आधारभूत सुविधा

