CM Nitish’s tribute to Sushil Modi : पटना में बिहार के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया,जिसमें सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी पहुंचे.

रविंद्र भवन में पूर्व डिप्टी सीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए हुई सभा
सीएम नीतीश कुमार पटना के रविंद्र भवन में सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए. अपने मित्र और वर्षो बिहार में सहयोगी रहे सुशील मोदी को याद कर सीएम भावुक हो गये.
राज्यपाल आर्लेकर ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बिहार के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है, आने वाली पीढियां उन्हें उनके योगदान के लिए याद करेगी.राज्यपाल ने कहा कि हमें केवल उनके शब्दों को ही नहीं बल्कि अपने कामों से माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिये. राज्यपाल आर्लेकर ने सुशील मोदी को याद करते हुए कहा कि मेरा उनसे संबंध 1978 से था, जब मैं पहली बार राज्यपाल के रुप में बिहार आया तो उन्होने ने ही मेरा स्वागत किया था.
नीतीश कुमार सुशील मोदी के घऱ पर भी पहुंचे
सीएम नीतीश कुमार ने अपने दिवंगत सहयोगी और युवावस्था के मित्र सुशील मोदी को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी.नीतीश कुमार पिछले दो दिन से अस्वस्थ थे, यही कारण रहा कि वो सुशील मोदी की अंत्येष्ठी में भी नहीं जी सके थे. स्वस्थ होते ही वो सुशील कुमार मोदी के घऱ पहुंचे, परिजनों से बात की . दिवंगत नेता को फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
सीएम नीतीश ने परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सदैव आपके साथ हैं. सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी विजय कुमार चौधरी, सासंद संजय झा भी मौजूद थे. इस दौरान सीएम नीतीश ने मीडिया के साथ कोई बातचीत नहीं की.
सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के लिए शिवहर मे प्रचार भी किया औऱ शिवहर से लौटते समय सीधे सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे थे.
ये भी पढ़े:- Raghav Chadha: आंख का इलाज करा लंदन से लौटे राघव, सीएम अरविंद केजरीवाल…

