Sultanganj Ganga Bridge गिरने की घटना की जांच करेगी बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार के दिये आदेश

पटना

भागलपुर  जिले के सुल्तानपुर में गंगा नदी पर बन रहे सुल्तान गंज अगुवानी पुल के ढ़ह जाने की घटना की जांच के लिए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने जांच के आदेश दिये हैं. सीएम नीतीश (Nitish Kumar)  कुमार ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के भी आदेश दिये हैं.

यहां गौर गौरतलब बात ये है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले ही प्रेस कांफ्रेंस कर ये बता चुके हैं कि पुल के कई पिलर में क्रैक थे. IIT रुड़की  की जांच रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस पुल को गिराकर नये सिरे से पुल बनाना चाहती थी.

ये भी पढ़ें : –

Sultanganj Ganga Bridge बिहार में गंगा नदी पर ताश के पत्ते की तरह ढहा…

पुल का गिर जाना दुर्भाग्यपूर्ण

घटना पर सुलतानगंज से जनता दल यूनाइटेड के  विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि इस  नवंबर दिसंबर तक यानी इस साल के अंत तक इस पुल का उद्घाटन कर दिया जायेगा. इस तरह से पुल का गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बात की जांच जरुर की जानी चाहिये. इसमे ंजरुर कोई कमी रही होगी.

 

Latest news

Related news