Monday, February 16, 2026

नालंदा में 410 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक डेंटल अस्पताल का सीएम ने किया उद्घाटन

नालंदा  अभिषेक झा, ब्यूरोचीफ 

बिहार के नालंदा में आज आधुनिक सुविधाओं से लैस डेंटल कॉलेज का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. कॉलेज के उद्धाटन के बाद सीएम ने कहा कि देश में इस आधुनिक सुविधाओं से लैश अस्पताल में केवल बिहार ही नहीं, बल्कि बिहार के बाहर के लोगों का भी इलाज हो सकेगा.

आपको बता दें कि नालंदा के इस डेंटल अस्पताल की नींव 2019 में रखी गई थी. सीएम ने उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि काफी समय से इस अस्पताल के बनने  इंतजार किया जा रहा था. आखिरकार काम पूरा हुआ. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के वर्तमान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के प्रयासों की भी सराहना की.  सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि डेंटल हॉस्पिटल की शुरुआत के साथ साथ यहां पास ही में एक सौ बेड का जेनरल अस्पताल भी बनाया जा रहा है .

आपको बता दें कि नालंद के इस डेंटल अस्पताल को बनाने में लगभग 410 करोड़ की लागत आई है. अस्पताल के उद्घाटन के समय सीएम नीतीश कुमार के साथ साथ डिप्टी सीएम  तेजस्वी यादव और बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत तमाम अधिकारी  मौजूद रहे .इस अस्पताल की नींव भी सीएम नीतीश कुमार ने ही रखी थी. अस्पताल का उद्घाटन हो गया लेकिन अस्पताल को सुचारु रुप से काम शुरु करने में लगभग 6 महीने का वक्त लगेगा.

Latest news

Related news