Monday, February 16, 2026

Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में इस मानसून में अब तक हुई 191.7 मि.मी औसत बारिश

Chhattisgarh Monsoon ,रायपुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एक जून 2024 से अब तक राज्य में 191.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है.  राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून 2024 से आज 2 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 283.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 128.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है.

Chhattisgarh Monsoon : रायपुर में 180.2 मिली मीटर बारिश 

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 159.1 मिमी, बलरामपुर में 139.7 मिमी, जशपुर में 178.1 मिमी, कोरिया में 164.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 154.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी.

 पूरे राज्य में कहां कितनी हुई बारिश 

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 180.2 मिमी, बलौदाबाजार में 191.6 मिमी, गरियाबंद में 214.5 मिमी, महासमुंद में 211.5 मिमी, धमतरी में 212.1 मिमी, बिलासपुर में 176.7 मिमी, मुंगेली में 178.0 मिमी, रायगढ़ में 187.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 157.1 मिमी, जांजगीर-चांपा में 189.8 मिमी, सक्ती में 156.3 मिमी, कोरबा में 199.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 185.7 मिमी, दुर्ग में 161.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 153.7 मिमी, राजनांदगांव में 169.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 201.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 125.2 मिमी, बालोद में 217.6 मिमी, बेमेतरा में 179.5 मिमी, बस्तर में 232.7 मिमी, कोण्डागांव में 232.6 मिमी, कांकेर में 189.5 मिमी, नारायणपुर में 265.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 217.3 मिमी और सुकमा में 334.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई.

Latest news

Related news