Friday, February 27, 2026

छत्तीसगढ़ में बीते 3 साल में 2937 नक्सलियों का सरेंडर,उनके पुनर्वास पर सरकार ने खर्च किये इतने करोड़…

CG Vidhansabha Naxal : छत्तीसगढ़ विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान विधानसभा में लगतार विपक्ष सरकार पर हमलावर है.बजट सत्र के दौरान  सदन में विपक्ष  नक्सलियों के सरेंडर और उनके पुनर्वास का मुद्दा उठा. कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सरकार से पूछा कि राज्य में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास की नीति क्या है ?

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि  2023 से अब तक अब तक कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया ? 

इनामी नक्सलियों में से किन किन को राशी दी गई और अभी कितने लोगों को पुनर्वास की राशि देना बाकी है ?

CG Vidhansabha Naxal : विपक्ष के सवालों का गृहमंत्री ने दिया जवाब 

कांग्रेस नेता के सवाल के जवाब में सदन में सरकार की तरफ से गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया. गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन को बताया कि पिछले तीन साल में 9 फरवरी 2026 तक राज्य में कुल 2937 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण/सरेंडर किया.इनमें 1496 नक्सली ऐसे थे, जिनपर सरकार ने इनाम की राशि घोषित कर रखी थी.

नक्सल पुनर्वास के लिए सरकार ने खर्च किये 5.64 करोड़

गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन को बताया की नक्सलवाद का रास्ता छोड़ चुके 2937 पूर्व नक्सलियों के पुनर्वास के लिए सरकार ने अब तक 5 करोड़ 64 लाख रुपए की रकम खर्च किये हैं और नक्सलियों पर घोषित इनाम के 49 करोड़ 34 लाख दिया जाना शेष है. सरकार ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को जो राशि दी जा रही है वो 3 साल बाद वे लोग अपने बैंक से निकाल सकेंगे.

Latest news

Related news