Chhattisgarh 5 arrested : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए सरकार लगातार कार्रवाइयां कर रही है. शनिवार 9 अगस्त को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पांचो लोग सोनाराम फरसा ( उम्र 28 साल ), विजय जुर्री ( उम्र 32 साल ), रामलाल करमा ( उम्र 35 साल ), राजेंद्र कड़ती (उम्र 30 साल ) और विवेक सिंह ( उम्र 35 साल ) पर आरोप है कि ये लोग नक्सलियों के लिए ‘लेवी’ वसूलने का काम करते थे.
Chhattisgarh 5 arrested : नक्सलियों के लिए वसूलते थे लेवी
पुलिस के मुताबिक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में इसी साल अप्रैल के महीने में गिरफ्तार किये गये सूरजू राम टेकाम के बारे में जांच के दौरान पचा चला कि टेकाम माओवादी (नक्सली) विचारधारा के प्रचार-प्रसार के और शहर में अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए लगातार शहर के इलाकों में घूम रहा था.
पुलिस के अधिकारी के मुताबिक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के समर्थन से प्रायोजित ऑपरेशन कगार राज्य में कार्पोरेटीकरण , सैनिकीकरण के विरोध में 23 मार्च को दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया था,जिसमें शामिल होने के लिए सूरजू टेकाम 22 मार्च को हवाई जहाज से रायपुर से दिल्ली गया था.
पुलिस के मुताबिक लेवी से इकट्ठा किये गये रुपयों से सूरजू टेकाम और सोनाराम फरसा के लिए टिकट खरीदे गये थे. सूरजू टेकाम ने सोनाराम फरसा को कहा था कि लेवी से लाये गये कुछ रुपए साथ लेकर चले.जिसके बाद सोनाराम फरसा ने टेकाम को पैसे भेजे थे.
पुलिस के मुताबिक नक्लियों के शहर मे पूरा नेटवर्क है. सूरजू टेकाम ने हवाई जहाज का टिकट बुक करने के लिए विवेक सिंह नाम के व्यक्ति को पैसे भेजे . टेकाम के कहने पर विवेक सिंह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लगातार अलग-अलग तरह से सहयोग कर रहा था.
तेंदुपत्ता ठेकेदारों से की जाती रही लेवी वसूली
जांच के दौरान पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को धमकी देकर सोनाराम फरसा, रामलाल करमा, विजय जुर्री और राजेंद्र कड़ती के जरिये लेवी की वसूली की जा रही थी.इन पांचों को नक्सलियों के द्वारा 2022 में लेवी के रुप में एक करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट दिया गया था. जुर्री, फरसा, करमा और कड़ती ने बैंक खातों के जरिये लेवी से उगाहे गये लगभग 60 लाख रुपए और बाद में नगद के रुप में इन रुपयो को निकालकर नक्सलियों तक पहुंचाया था.

