छपरा : बेगूसराय, औरंगाबाद के बाद अब छपरा में भी दुर्गा पूजा विसर्जन Durga Puja immersion के दौरान जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना के बाद से भारी तनाव की स्थिति है.घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार की है.सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रतिमा विसर्जन Durga Puja immersion के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई.छत के ऊपर से दो पत्थर चलाए गए उसके बाद लोग भड़क गए. फिर दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई. घटना में 6-7 लोग जख्मी हो गए. जख्मी लोगों के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बेगुसराय , औरंगाबाद के बाद छपरा में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान तनाव, दो गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी. pic.twitter.com/GMJEfbUzZ9
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) October 27, 2023
मामले को बिगड़ता देख पुलिस पूरे दल बल के साथ इलाके में कैंप कर रही है. हालात और अधिक ना बिगड़े इसके लिए डीएम संतोष कुमार और SP डॉ गौरव मंगला खुद घटना स्थल पर जमे हुए हैं. मामले में पुलिस ने दस लोगों को हिरासत लिया है,उनसे पूछताछ की जा रही है.
Durga Puja immersion का क्या है पूरा मामला ?
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात मां दूर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकला गया. इस बीच एक धार्मिक स्थल के पास तेज गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया.देखते देखते विवाद पत्थरबाजी में बदल गई. आरोप लगाये जा रहे हैं कि जब पत्थरबाजी शुरु हुई, साथ चल रही पुलिस भी पीछे हट गई. दोनों तरफ से चलाये जा रहे पत्थरों से 6-7 लोग गंभीर रुप से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं.
घटना की सूचना पर पास के ही भगवान बाजार थाना से पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई. छपरा के जिलाधिकारी (DM) संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ गौरव मंगला, सदर एसडीओ संजय राय भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला. इलाके के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में फिलाहल शांति हैं .
Durga Puja immersion बवाल के बाद शहर में सोशल साइट्स बंद
भारी उपद्रव के बाद इलाके में प्रशासन ने फिलहाल सोशल मीडिया साइट्स को बंद करने का फैसला लिया गया है.छपरा शहर समेत अनुमंडल क्षेत्र में आज से लेकर 29 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे तक सभी सोशल साइट्स को बंद कर दिया गया है. जिन साइट्स को बंद किया गया है, उसमें ट्विटर,फेसबुक, गूगल ,व्हाट्सएप्प, समेत अन्य 12 प्लेटफार्म शामिल हैं.
गृह विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने जारी किया आदेश
इस मामले में गृह विभाग की तरफ से कहा गया है कि सारण के डीएम और एसपी की रिपोर्ट है कि छपरा सब डिवीजन में असामाजिक तत्व इंटरनेट के माध्यम से आपत्तिजनक कंटेंट का प्रसारण हो सकता है, इसके कारण लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति गंभीर हो सकती है. प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि छपरा सदर,सब डिवीजन में शांति बनी रहे इस लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. सोशल साइट्स को बंद करने का आदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की तरफ से जारी किया गया है. हालांकि यह आदेश रेलवे,बैंकिंग सेक्टर व अन्य सरकारी सेवाओं पर लागू नहीं होगा.





