Chandryan-3 Update : चंद्रमा से मात्र 25 किलोमीटर दूर है चंद्रयान, सतह पर उतरने के लिए तैयार, उतरने की जगह हुई तय

नई दिल्ली :  चंद्रमा पर उतरने के लिए चंद्रयान 3 (Chandryan-3)  लगभग तैयार है. Chandryan-3  चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से मात्र 25 किलोमीटर दूरी पर  है . इस बीच Chandryan-3 के विक्रम लैंडर से जो तस्वीरें सामने आ रही है, उसके मुताबिक वो जगह तय कर ली गई है जहां चंद्रयान 3 का लैंडर लैंड करेगा. चंद्रमा के इस हिस्से में पथरीली चट्टानें कम हैं. इन तस्वीरों में चांद की सतह दिखाई दे रही है. यहां देखा जा सकता है है कि गड्ढ़े कम हैं. उम्मीद है कि यहां पर लैंडर को सुरक्षित उतारा जा सकेगा.

 

Chandryan-3 के LHDAC कैमरे ने भेजी तस्वीरें

चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर हजार्ड डिटेक्शन कैमरा LHDAC ने 19 अगस्त को कुछ तस्वीरें भेजी हैं, जिसे भारतीय अंतरिक्ष रिसर्च सेंटर (ISRO) ने जारी किया है. इन तस्वीरों में चांद की सतह दिखाई दे रही है , ये उस क्षेत्र की  तस्वीरें  हैं जहां पर चंद्रयान-3 ( Chandryan-3)उतरेगा.

इस समय चंद्रयान 3 चंद्रमा से 25 किलोमीटर दूर के दायरे में चक्कर लगा रहा है और सुरक्षित लैंडिंग के लिए तस्वीरें ली जा रही हैं.  अभी तक के  तय समय के मुताबिक चंद्रयान 3  चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा . चंद्रयान 3 का फायनल डिबूस्टिंग ऑपरेशन सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है.

Latest news

Related news