Champai Soren Reached Delhi : झारखंड में चुनाव की घोषणा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एक बार फिर से दिल्ली पहुंचे हैं. इस बार सोरेन कोलकाता होते हुए दिल्ली आये हैं. बताया जा रहा है कि कोलकाता में पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की और आज दिल्ली पहुंच गये हैं. दिल्ली में सोरेन होटल ताज पैलेस में रुके हैं. चर्चा है कि आज चंपई सोरेन की मुलाकात भाजपा के नेताओं से होगी.
Champai Soren Reached Delhi : भाजपा में शामिल होने की चर्चा !
दऱअसल जब से चंपई सोरेन को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से हटाया है, तब से चंपई सोरेन ने बगावती सुर अपना लिये हैं.चंपई सोरेन ने खुद को सीएम के पद से हटाये जाने को अपनी बेइज्जती बता कर पार्टी से अलग रास्ते अपनाने की बात कही है. चंपई सोरेन ने पद छोड़ने के बाद ही एक सोशल मीडिया ट्वीट मे कहा था कि उनके पास अब तीन रास्ते हैं. या तो वो राजनीति से संन्यास लेंगे, या किसी अपने जैसे विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर अपने राजनीतिक जीवन आगे बढ़ायेंगे.
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Assam CM Himanta Biswa Sarma said, “Champai Soren has 3 options, he is in Delhi right now, the way for talks with him is open, let’s see what happens in future… If he (Hemant Soren) gives 5 lakh jobs before September, we are with him. If he stands… pic.twitter.com/UMXePWHj6a
— ANI (@ANI) August 26, 2024
चंपई सोरेन ने अब तक पार्टी छोड़ने से किया है इंकार
पिछले दिनों जब चंपई सोरने ने दिल्ली की यात्रा की थी, तब बीजेपी में शामिल होने की बात को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था और यात्रा को एक निजी यात्रा बताया था. लेकिन इस बार का चंपई सोरेन का दिल्ली दौरा खास है. सोरेन झारखंड में लगातार बागवती सुर अपनाये हुए हैं .
चंपई सोरेन अपने लिए जनमानस को जोड़ने में लगे
प्रदेश में बगावती सुर अपनाने के बाद अब सोरेन अब लोगों का समर्थन जुटाने की तैयारियों में लग गये हैं. सोरेन नई अध्याय यात्रा कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में फुटब़ल के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान सोरेन ने कहा कि उनके नये राजनीतिक सफर में कौन साथी होगा, इसका ऐलान वो दो-तीन दिन में करेंगे. फिर अचानक दिल्ली दौरे पर निकल आये हैं. ऐसे में कोलकाता में शुवेंदु अधिकारी से मुलाकात और असम सीएम हेमंत विश्व सरमा के बयान के बाद ये साफ हो रहा है कि वो चंपई सोरेन जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.
रांची यात्रा पर आये सीएम हमंत विश्व सरमा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वो चाहते है कि चंपई सोरेन बीजेपी मे आये. वो बड़े नेता हैं. उनके आने से झारखंड में बीजेपी के बहुत फायदा होगा.
चंपई सोरेन ने लोगों से मांगा समर्थन
सरायकेला खरसावां में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान सोरेन ने लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा . उन्होंने खुल कर कहा कि वो 24 साल के बाद एक बार फिर से नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं. चंपई सोरेन ने स्थानीय लोगों से कहा कि आने वाले दिनों में वो झारखंड की जनता , आदिवासी और गरीबों के लिए काम करेंगे. देश में झारखंड की एक नई पहचान बनायेंगे. सबलोगों को आगे बढ़ाकर सम्मान के साथ जीने का अवसर देंगे.
उन्होंने कहा, “24 साल के बाद हम एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. हमने अपनी पोस्ट में अपने दिल का दर्द बयां किया था. हमने हमेशा गरीबों के लिए आवाज उठाई है. मुझे विश्वास है कि इस नए अध्याय में आप मेरा साथ देंगे. आने वाले दिनों में हम झारखंड के आदिवासियों, गरीबों और युवाओं के लिए काम करेंगे.”

