Thursday, March 5, 2026

दिल्ली: सीबीआई डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची. पेशी के बाद करेगी रिमांड की मांग

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया.सिसोदिया को दिल्ली आबकारी पॉलिसी मे घोटाले के मामले में जांच के लिए गिरफ्तार  किया गया है. सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की शराब नीति बनाने के आड में अपने कारोबारी दोस्तों के फायदा पहुंचाने के लिए  नियम बनाये.  सीबीआई रिमांड पर लेकर आरोपी की पुष्टि करेगी

इधर आम आदमी पार्टी अपने नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी  को लेकर सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही है.दिल्ली में हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ता सड़कों पर हैं. आप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिल्ली में आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है.  पुलिस जबर्दस्ती आम आदमी पार्टी के कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओ को हिरासत में ले रही है

 

 

Latest news

Related news