Byju’s Crisis: Byju’s की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. Byju’s ने कुछ वक़्त पहले ही अपने ऑफिसेस को बंद कर दिया था. कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया था. इसी बीच कंपनी को एक बार फिर बड़ा झटका मिला है. अमेरिका के एक बैंक्रप्सी अदालत ने बायजू के 533 मिलियन डॉलर यानि की करीबन 4400 करोड़ रूपए फ्रीज करने का आदेश दिया है.
बायजू को लोन देने वालों के पक्ष में कोर्ट ने लिया फैसला
अमेरिकी बैंक्रप्सी कोर्ट ने बायजू को लोन देने वालों के पक्ष में फैसला दिया है. इस आदेश के बाद अब बायजू लोन के रुपयों को यूज़ नहीं कर पाएंगे और न ही ट्रांसफर कर पाएंगे. जिन कंपनियों ने बायजूस को लोन दिया है उनके और कंपनी के बीच काफी समय से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. आपको बता दें कि अभी तक लोन की राशि हेज फंड Camshaft Capital में जमा थी. लेकिन अब इस राशि को ऑफशोर ट्रस्ट में जमा कर दिया गया है. इस मामले के बाद अदालत के इस आदेश को उन लोगो की जीत मानी जा रही है जो बायजू के खिलाफ क़ानूनी जंग लड़ रहे हैं . अदालत ने हैज़ फंड Camshaft Capital के फाउंडर विलियम मॉर्टन को जेल की सजा सुनाई है.
ये भी पढ़ें: Election 2024 Date Schedule: बिहार में 7 चरणों में होगा मतदान, जानिए आपकी…
Byju’s Crisis: अदालत को नहीं दी जा रह थी फंड की जानकारी
अदालत के बार बार जानकारी मांगने के बाद भी उन्होंने अदालत को कोई जवाब नहीं दिया. उनसे फंड की जानकारी के साथ अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वे किसी भी तरीके की जानकारी देने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया गया. कोर्ट ने कंपनी के फाउंडर से भी अदालत के इस आदेश का पालन करने के लिया बोला है.
कोर्ट ने कहा है कि बायजू की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न (Think and Learn) पैसे कहा हैं इसकी जानकरी छिपाने की कोशिश की जा रही है. कुछ समय पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि उनकी 553 मिलियन डॉलर की रकम उनकी विदेशी ब्रांच के पास जमा है. कंपनी हमेशा इस फंड को अपना बताया है. उन्होंने लोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

