गोरखपुर
मामला Gorakhpur के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सामने आया है . मरीज के परिजन का आरोप है कि जब उन्होंने डाक्टर्स से अपने मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए कहा तो जूनियर डॉक्टर ने दबंगई दिखाते हुए ना केवल मरीज को लात घूसों से पीटा बल्कि परिजनों के साथ भी अभद्रता भी की.
क्या है पूरा मामला
बीआरडी अस्पताल में भर्ती मरीज की पत्नी अंकिता सिंह के मुताबिक इलाज करने वाले एक जुनियर डॉक्टर मरीज को अपने साथ एक कमरे में ले गये,फिर लात जूतों से उसकी पिटाई कर दी.पूरी घटना का जब मैंने वीडियो बना लिया तो डॉक्टर और उनके स्टाफ ने मिलकर मोबाइल फोन छीन लिया और वीडियो डिलीट कर दिया
देवरिया का रहने वाला है पीडित
देवरिया के रहने वाले संदीप सिंह का आरोप है कि उन्हें पेट में अचानक तेज दर्द हुआ. दर्द बढ़ जाने के बाद वो बीआरडी अस्पताल पहुंचा जहां उसे मेडिसीन के वार्ड नंबर 14 में भर्ती कराया गया. मेडिसीन डिपार्टमेंट से उसे वार्ड वार्ड नंबर 65 में शिफ्ट किया गया.
गुरुवार को मरीज संदीप की हालत में थोड़ा सुधार हुआ तो पत्नी अंकिता ने ड्यूटी डॉक्टर से डिस्चार्ज कराने की बात की. डिस्चार्ज की बात पर अंकिता और डाक्टर के बीच कुछ विवाद हो गया. इससे ड्यूटी पर तैनात डाक्टर भड़क गये. कई घंटे बीत जाने के बाद भी अस्पताल ने डिस्चार्ज पेपर तैयार नहीं किया. इसकी शिकयत लेकर अंकिता डॉक्टर के पास गई. इस बात पर डॉक्टर भड़क गये.
अंकिता का आरोप है कि उसके पति संदीप को डॉक्टर ने एक कमरे में बुलाया. अंकिता के मुताबिक वो भी अपने पति के पीछे पीछे कमरे तक गई. अंदर संदीप के साथ डॉक्टर की बहस हुई और फिर डाक्टर ने पिटाई करनी शुरु कर दी.अंकिता का कहना कि उसने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो डॉक्टर ने जबरन उसका मोबाइल छीन लिया और सारा वीडियो डिलीट कर दिया.
मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 147 (उपद्रव), धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), धारा 504(शांति भंग करना) औऱ 442 के तहत केस दर्ज किया है.

