Wednesday, February 25, 2026

बिहार में एक बार फिर बीपीएससी अभ्यर्थियों पर बरसा पुलिस का डंडा, मांगने पहुंचे थे परीक्षा का रिजल्ट

BPSC Student Lathicharge :   बिहार में बहार है नीतीशे कुमार हैं.चुनावी सरगर्मियो के बीच आज नीतीश सरकार की पुलिस का वही बर्बर चेहरा दिखा जो हाल के दिनों में कई बार दिख चुका है. प्रदेश में बेरोजगारी से परेशान बीपीएससी अभ्यर्थी एक बार फिर से अपने प्रदेश के मुखिया के पास अपना हक मांगने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लेकिन वहां उनका स्वागत लाठी डंडो से हुआ.

BPSC Student Lathicharge : महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं छोड़ा  

बताया जा रहा है कि  ये छात्र बीपीएससी की कठिन परीक्षा पास करने के बाद पिछले कई महीनों से सरकार की चिट्ठी का इंतजार कर रहे थे. कई बार मांग की  लेकिन बीपीएससी ने रिजल्ट जारी नहीं किया. जब बार बार बीपीएससी से मांग पूरी नहीं हुए तो ये बीपीएससी TRE-3 के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गये और  मुख्यमंत्री से मिलने का मांग लकेर वहीं घरने पर बैठ गये. सुरक्षाकर्मियों की तरफ से अभ्यर्थियों को यहां से ह़टने के लिए कहा गया,  लेकिन जब ये छात्र सीएम हाउस के आगे से नहीं हटे तो फिर सुरक्षा मे तैनात पुलिस कर्मियों ने इनपर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमे कई छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये है. बताया जा रहा है कि तेज धूप और गर्मी के कारण कई महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई थी, जिसके बाद ये लोग सीएम आवास के बाहर बैठ गये थे.

मुख्यमंत्री केवल एक बार हमले मिल लें – प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी  

प्रदर्शन करने आये अभ्यर्थियों का कहना है कि ये लोग केवल एक बार सीएम से मिलना चाहते थे और अपनी बात रखना चाहते हैं. दरअसल ये वो अभ्यर्थी है जो बीपीएससी परीक्षा का पूरक रिजल्ट यानी सफ्लीमेंचट्री रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.यहां आई महिला अभ्यर्थियो का कहना है कि बार-बार वैकेंसी आती है लेकिन सीटें खाली रह जाती हैं, जबकि सरकार के पास सफल अभ्यर्थियों के सप्लीमेंट्री रिजल्ट मौजूद हैं, तो आखिर इसे जारी क्यों नहीं किया जा रहा है ?

पुलिस के मुताबिक उन्होंने मजबूरी में इन अभ्यर्थयों पर लाठीचार्ज किया क्योंकि ये लोग निर्धारित जगह छोड़कर सीएम आवास पहुंच गये. वहीं प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियो का कहना है कि उनके लिए सरकार ने शहर से बाहर गर्दनीबाग में जो धरनास्थल बनाया है वहां उनकी बात सुनने कोई नहीं आता है, इसलिए उन्हें भी मजबूरी में यहां आना पड़ा. बीपीएससी TRE -3 के ये छात्र पिछले 3-4 महीनों से सफ्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार कर रहे है लेकिन अब तक रिजल्ट नहीं आया है.

Latest news

Related news