बंगाल में बड़ी जीत की ओर BJP,तमिलनाडु में TVK ने लहराई ‘विजय’ पताका

Election Result 2026 : नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय राजनीति की दिशा-दशा बदलती नजर आ रही है.4 मई 2026 की सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई,तो किसी ने नहीं सोचा था कि रुझान इतने चौंकाने वाले होंगे। पश्चिम बंगाल में जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को उखाड़ फेंकने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं, वहीं तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय की नई पार्टी TVK ने दशकों पुराने द्रविड़ राजनीति के समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है।

Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल भगवा रंग मे रंगने के लिए तैयार,ममता बोली डटे रहैंगे आखिर तक 

बंगाल की 293 सीटों  के रुझानों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खेमे में सन्नाटा पसरा दिया है. पूरे राज्य में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. 293 सीटों में से करीब 180 सीटों पर  बीजेपी 1 बढ़त बनाती नजर आ रही है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़े बहुत देर पहले ही पार कर लिया.मीडिया रिपोट्स के मुताबिक टीएमसी राज्य में 100 सीटों से भी नीचे जाती दिखाई दे रही है. जानकारों का मानना है कि राज्य में  आरजीकर कांड और एंटी-इंकंबेंसी फैक्टर का आसर साफ दिखाई दे रहा है. बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देबनाथ (आरजी कर पीड़िता की मां) पनिहाटी सीट से आगे चल रही हैं, जो इस चुनाव का सबसे भावुक क्षण बना हुआ है.

तमिलनाडु: ‘सुपरस्टार’ विजय का ‘विजय’ शंखनाद

तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने डीएमके और एआईएडीएमके जैसी स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है.TVK ने राज्य में अपना जलवा दिखा दिया है.  TVK 110 से 115 सीटों के बीच बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत (117) के बिल्कुल करीब है.वहीं स्टालिन को जोर का झटका लगा है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से कड़े मुकाबले में फंसे हैं, जबकि उनकी पार्टी डीएमके तीसरे नंबर पर खिसकती नजर आ रही है.

असम में हिमंता बिस्व सरमा ‘हैट्रिक’ की ओर  

असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का जादू एक बार फिर चलता दिख रहा है. बीजेपी गठबंधन 126 सीटों में से 80 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन 25-30 सीटों के बीच ही सिमटता नजर आ रहा है. सरमा ने अपनी जलुकबारी सीट पर भारी बढ़त बना ली है.

केरलम और पुडुचेरी: सत्ता परिवर्तन की आहट
        • केरलम (140 सीटें): यहाँ ‘हर पांच साल में सत्ता बदलने’ का रिवाज लौटता दिख रहा है. कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF 90 से ज्यादा सीटों पर आगे है, जिससे एलडीएफ की पी विजयन सरकार की विदाई तय लग रही है.

        • पुडुचेरी (30 सीटें): केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन अपनी सत्ता बचाने में कामयाब दिख रहा है.

          चुनाव परिणाम एक नजर में (ताजा रुझान):

          राज्यकुल सीटेंबहुमतबीजेपी/एनडीएविपक्षी गठबंधन/क्षेत्रीयअन्य/TVK
          पश्चिम बंगाल293148183↑91 (TMC)06
          तमिलनाडु23411815 (NDA)55 (DMK+)112 (TVK)↑
          असम1266485↑24 (INC+)17
          केरलम140710142 (LDF)97 (UDF)↑

Latest news

Related news